एक्सप्लोरर

Coronavirus India: देश में 75 दिनों बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2726 लोगों की मौत

Coronavirus India: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 60 हजार 471 नए मामले सामने आए हैं और 2726 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 75 दिनों बाद एक दिन में इतने कम मामले सामने आए हैं.कोरोना वायरस का अति संक्रामक ‘डेल्टा’ प्रकार उत्परिवर्तित होकर ‘डेल्टा प्लस’ या ‘एवाई.1’ बन गया है. लेकिन भारत में अभी इसे लेकर चिंतित होने की कोई बात नहीं है

Coronavirus India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अभी भी जारी है. हालांकि अब नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौतों की संख्या अभी भी ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 60 हजार 471 नए मामले सामने आए हैं और 2726 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 75 दिनों बाद एक दिन में इतने कम मामले सामने आए हैं. वहीं, कल एक लाख 17 हजार 525 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. 

  • कुल केस- दो करोड़ 95 हजार 70 हजार 471
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 82 लाख 80 हजार 472
  • कुल मौत- 3 लाख 77 हजार 31
  • कुल एक्टिव केस- 9 लाख 13 हजार 368
  • कुल टीकाकरण- 25 करोड़ 90 लाख 44 हजार 72

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17 लाख 51 हजार 358 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 38 करोड़ 13 लाख 75 हजार 984 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

कोरोना वायरस के नए प्रकार ‘डेल्टा प्लस’ का पता चला

कोरोना वायरस का अति संक्रामक ‘डेल्टा’ प्रकार उत्परिवर्तित होकर ‘डेल्टा प्लस’ या ‘एवाई.1’ बन गया है. लेकिन भारत में अभी इसे लेकर चिंतित होने की कोई बात नहीं है, क्योंकि देश में अब भी इसके बेहद कम मामले हैं. ‘डेल्टा प्लस’ प्रकार, वायरस के डेल्टा या ‘बी1.617.2’ प्रकार में उत्परिवर्तन होने से बना है जिसकी पहचान पहली बार भारत में हुई थी और यह महामारी की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार था.

वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल जारी

दिल्ली के एम्स अस्पताल में भारत बायोटेक की वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल चल रहा है. इस ट्रायल में बच्चों को उम्र के हिसाब से तीन ग्रुप बाटा गया है. 12 से 18, 6 से 12 साल और 2 से 6 साल आयु वर्ग. अभी तक 12 से 18 साल आयु वर्ग के बच्चों का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है जबकि 6 से 12 साल के बच्चों का ट्रायल के लिए रिक्रूटमेंट और स्क्रीनिंग आज से शुरू होगी. वहीं इस ट्रायल में शामिल होने के लिए दिल्ली एम्स ने व्हाट्सएप और ईमेल आईडी जारी की है.

यह भी पढ़ें-

कब से और कहां, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी आम जनता के लिए मुहैया होगी, क्या होगी कीमत, जानिए पूरी डिटेल्स

Coronavirus: दिल्ली-गुजरात समेत कई राज्यों ने तीसरी लहर से निपटने के लिए कसी कमर, जानें कैसी हैं तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget