एक्सप्लोरर

इंदौर चौथी बार बना सबसे स्वच्छ शहर, हरदीप पुरी बोले- दिल्ली की ‘खराब’ रैंकिंग के लिए केजरीवाल जिम्मेदार

केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता में दिल्ली की रैंकिंग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार चौथी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया. सर्वेक्षण के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए. पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के नतीजों में भोपाल दूसरे स्थान पर रहा जबकि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजों में राजकोट ने दूसरा स्थान हासिल किया. पहली तिमाही में सूरत को और दूसरी तिमाही में नवी मुंबई को तीसरा स्थान मिला.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली की ‘‘खराब’’ रैंकिंग के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘पूरी तरह से जिम्मेदार’’ ठहराया है. केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अन्य क्षेत्र स्वच्छता के मामले में दिल्ली से बेहतर काम कर रहे है.

केजरीवाल सरकार द्वारा नगर निगमों को पर्याप्त राशि नहीं दिये जाने को जिम्मेदार ठहराते हुये पुरी ने कहा, ‘‘नगर निगम एक हजार करोड़ रुपये की राशि के अभाव का सामना कर रहे हैं. इसके लिये दिल्ली के निगम आयुक्त या मेयर जिम्मेदार नहीं हैं. दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या केजरीवाल हैं.’’

बता दें कि कि स्वच्छ सर्वेक्षण में एक से दस लाख तक की आबादी वाले शहरों के वर्ग में इस साल की पहली तिमाही में नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् क्षेत्र दूसरे स्थान पर रही है. सर्वेक्षण में शामिल चार हजार से अधिक शहरी स्थानीय निकायों की प्रतियोगिता में पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र पहली तिमाही में 284वें स्थान पर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र 328वें और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र 394वें स्थान पर रहा. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम दूसरी तिमाही में अपनी रेंकिंग सुधारते हुये 205वें स्थान पर रहा.

दिल्ली के स्थानीय निकायों के लचर प्रदर्शन का ठीकरा केजरीवाल पर फोड़ते हुये पुरी ने कहा, ‘‘केजरीवाल का पूरा ध्यान सुविधाओं को मुफ्त बनाने पर है. मैं इसके खिलाफ नहीं हूं. लेकिन मेरा मानना है कि बस सेवा मुफ्त करने से पहले बसों का इंतजाम तो किया जाये.’’

पुरी ने केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से दिल्ली वालों को वंचित करने के लिये केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा, ‘‘केजरीवाल इन योजनाओं का जनता के हित में इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं. इसलिये दिल्ली की समस्याओं के लिये मेयर या निगम आयुक्त जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि अगर कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार है तो वह हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री.’’

पुरी ने दिल्ली को पूरी तरह खुले में शौच की समस्या से मुक्ति (ओडीएफ) मिलने की घोषणा करते हुये बताया कि पांचों नगर निगमों को ओडीएफ का प्रमाणपत्र मिल गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर दिल्ली नगर निगम ओडीएफ के मानकों पर बार-बार नाकाम साबित हो रहा था, सोमवार को ही इस निगम को भी ओडीएफ का प्रमाणपत्र मिल जाने के बाद दिल्ली के पांचों नगर निकाय ओडीएफ प्रमाणन युक्त हो गये हैं.

नए साल पर रेल यात्रियों को झटका, रेलवे ने किराए में एक से लेकर 4 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ोतरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget