एक्सप्लोरर

इंदौर: बीजेपी के 'बैटमार' विधायक फिर सुर्खियों में कहा- हम खाली हाथ नहीं घूमते

बारिश से किसानों को नुकसान का मुद्दा उठाते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि "हम खाली हाथ नहीं घूमते हैं." विजयवर्गीय का ताजा बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने फौरन इसे चार महीने पुरानी बल्ले से पिटाई की घटना से जोड़ दिया.

इंदौर: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय एक बार सुर्खियों में हैं. अपने बयान को लेकर आकाश घिर गए हैं. दरअसल बारिश से किसानों को नुकसान का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि "हम खाली हाथ नहीं घूमते हैं." बता दें इससे पहले आकाश विजयवर्गीय नगर निगम के अधिकारी को बैट से पीटने को लेकर चर्चा में आए थे.आकाश विजयवर्गीय का ताजा बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने फौरन इसे चार महीने पुरानी उस घटना से जोड़ दिया.

आकाश विजयवर्गीय ने क्या कहा? आकाश ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कहा, "हमारी मांग है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के सारे मंत्री, विधायक और अन्य नेता किसानों को उनके उस नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा दिलवायें जो भारी बारिश के कारण उनकी फसलें खराब होने से हुआ है." पहली बार विधायक बने बीजेपी नेता ने कहा, "सूबे में बिजली कभी आती है, कभी जाती है. लेकिन लोगों को एक लाख रुपये तक के बिजली बिल थमाये जा रहे हैं. इस समस्या का भी तुरंत निराकरण किया जाये." उन्होंने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा, "...वरना आपको पता है कि फिर हम खाली हाथ तो घूमते नहीं हैं."

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद से समझौता नहीं करेगी बीजेपी, कहा- शिवसेना से चर्चा के लिए दरवाजे खुले हैं- सूत्र

सोशल मीडिया पर आकाश का विवादास्पद बयान वायरल होते ही कांग्रेस ने बीजेपी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, "आकाश ने अपने धमकी भरे बयान के जरिये नगर निगम अधिकारी को उनके द्वारा बल्ले से सरेआम पीटे जाने की घटना की ओर स्पष्ट इशारा किया है. बीजेपी विधायक का बयान बताता है कि बल्ला कांड में गिरफ्तारी के बाद जेल से जमानत पर छूटने के बावजूद उन्हें कोई सबक नहीं मिला है."

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक हुई सियासी हलचल, 11 दिनों बाद भी सरकार पर सस्पेंस बरकरार

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "राजनीति में चाल, चरित्र और चेहरे का जुमला उछालने वाली बीजेपी ने बल्ला कांड में आकाश के खिलाफ अब तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है. इससे यही लगता है कि बीजेपी को अपने जन प्रतिनिधियों की सार्वजनिक अराजकता स्वीकार्य है."

गौरतलब है कि आकाश ने शहर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून को नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से पीट दिया था. यह घटना कैमरे में कैद हो गयी थी.

सोनिया गांधी से मिलने के बाद पवार बोले- हमारे पास विपक्ष में बैठने का जनादेश, आगे क्या होगा नहीं कह सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget