एक्सप्लोरर

IndiGo Flight: फ्लाइट में नहीं थम रहे छेड़छाड़ के मामले, महिला की आंख लगी तो गलत तरीके से छूने लगा शख्स, जानें- आगे फिर क्या हुआ

Molestation in Flight: महिला ने आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. यह कोई पहली बार नहीं है जब फ्लाइट में ऐसा कुछ मामला सुनने को मिला.

IndiGo Flight Molestation: पिछले कुछ महीनों से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब एक ताजा मामले में मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ की गई है. पीड़ित महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बगल में बैठे शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की. इतना ही नहीं आदमी उसके करीब भी आ गया, जिसके बाद महिला यात्री ने शोर मचाया. आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

पीड़ित महिला यात्री ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वो फ्लाइट में आराम कर रही थी. इस दौरान अपनी आंखें बंद कर ली. थोड़ी देर बाद देखा कि सीट पर लगी हुई आर्मरेस्ट ऊपर उठी हुई है, जिसपर महिला ने पहले तो कुछ नहीं कहा. हालांकि महिला यात्री को शक जरूर हुआ कि कुछ तो गड़बड़ जरूर है.

पीड़िता ने शिकायत में कही ये बात

पीड़िता ने शिकायत में कहा, 'मैंने फिर दोबारा सोने की एक्टिंग की और अपनी आंखे बंद कर ली. इसके बाद अहसास हुआ कि बगल में बैठे शख्स ने आर्मरेस्ट ऊपर किया और गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था. इतना ही नहीं शख्स नजदीक भी आ गया था.'

इस पूरी घटना के बाद महिला ने फ्लाइट में शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेट भागते हुए उसके पास आई. आस-पास बैठे सभी यात्री भी शोर से उठ गए थे. महिला यात्री ने सारी बात फ्लाइट कोच को बताई. बाद में आरोपी डर के मारे माफी भी मांगने लगा.

मामले के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. यह कोई पहली बार नहीं है जब फ्लाइट में ऐसा कुछ मामला सुनने को मिला है. पिछले तीन महीनों में छेड़छाड़ का यह पांचवां मामला बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:-

सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की पीएम मोदी से मीटिंग आज, कृषि और ऊर्जा पर हो सकती है बड़ी डील 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget