एक्सप्लोरर

भारतीयों की नई पीढ़ी ने सरकार पर बढ़ाया काम करने का दबाव, मीडिया भी रहे चौकन्ना- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

TIOL हेरीटेज अवॉर्ड कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान एक करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया.

Former PM Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार (8 नवंबर) को टीआईओएल हेरीटेज अवॉर्ड कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मनमोहन सिंह ने लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक सशक्तिकरण ने भारतीयों की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को जगाया है, जो बदले में सरकारों पर दबाव डाल रहे हैं. मीडिया को चौकन्ना रहने की जरूरत है और उसे शासन की दक्षता को बेहतर करने के लिए सरकार की कमियों को उजागर करना चाहिए.

मनमोहन सिंह ने यह उल्लेख किया कि भारतीयों की पूरी एक नई पीढ़ी उभरी है, जो आकांक्षी है और बेहतर कामकाज करने व पारदर्शी होने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ा रही है. सिंह ने वित्त मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि वह एक (आर्थिक) संकट के बीच राजनीति में आये थे. साल 1991 में भारत बाहरी मोर्चे पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा था.

'1990-91 का संकट आपको याद ही होगा'

मनमोहन सिंह ने कहा, "आप में से ज्यादातर को 1990-91 सिर्फ भुगतान संतुलन का संकट याद होगा, लेकिन इस संकट की पृष्ठभूमि में कहीं अधिक बड़ी चुनौती थी और वह थी वैश्विक द्विध्रुवीय व्यवस्था का टूटना." सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री के तौर पर उन्हें न सिर्फ राजकोषीय घाटे में कमी लानी थी, आर्थिक वृद्धि में नयी जान फूंकनी थी, बल्कि रुपये (के डॉलर के मुकाबले मूल्य) को भी स्थिर करना और पर्याप्त विदेशी मुद्रा लानी थी.

'मैंने राष्ट्र के हितों की रक्षा की'

मनमोहन सिंह ने कहा, "उस नाजुक समय में, मैंने कहा था कि आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत के उभरने के विचार को मूर्त रूप देने का वक्त आ गया है. वित्त मंत्री के तौर पर मैंने समता और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए राष्ट्र के हितों की रक्षा की."

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "मीडिया ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है. हम मीडिया से चौकन्ना रहने और इस तरह शासन की दक्षता को बेहतर बनाने में मदद करने की उम्मीद करते हैं." कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान एक करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया.

ये भी पढ़ें- अयोध्या भूमि विवाद, धारा 377 और सबरीमाला...कई अहम फैसलों का हिस्सा रहे DY Chandrachud, आज लेंगे चीफ जस्टिस पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget