एक्सप्लोरर

Indian Railways: रेल कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट! नवरात्रि के पहले दिन बोनस को दे दी मंजूरी

Indian Railways IRCTC Employees Bonus: भारतीय रेल के कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दिए जाने से जुड़ा ऐलान कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया.

Indian Railways IRCTC Employees Bonus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने त्यौहारी सीजन में भारतीय रेल के कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है. गुरुवार (3 अक्टूबर, 2024) को कैबिनेट की बैठक के दौरान रेलवे कर्मियों के लिए बोनस को मंजूरी दे दी गई. यह जानकारी देर शाम को कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई. 

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि रेलवे कर्मचारियों के बोनस को हरी झंडी दे दी गई है. उन्हें कुल 2029 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा और यह कुल 78 दिनों का बोनस होगा. केंद्र के इस फैसले से कुल 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा, जबकि रेलवे में 58,642 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है. 

पॉइंट्स में समझें बोनस से जुड़ी बातें

  • अच्छी परफॉर्मेंस के लिए बोनस दिया जा रहा
  • बोनस की कुल रकम 2029 करोड़ रुपए है
  • 78 दिनों का बोनस रेलवेकर्मियों को मिलेगा
  • 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा

रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB)

भारतीय रेलवे ने अपने ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, प्वाइंट्समैन, मंत्री कर्मचारियों और अन्य समूह XC कर्मचारियों सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के रूप में भुगतान करने का फैसला लिया है. रेलवे कर्मचारियों को PLB का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहारों से पहले किया जाता है. इस साल भी, लगभग 11.72 लाख गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर PLB राशि का भुगतान किया जा रहा है. प्रति कर्मचारी अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. इस दौरान रेलवे ने रिकॉर्ड 1,588 मिलियन टन माल ढुलाई की और लगभग 6.7 बिलियन यात्रियों को यात्रा करवाई. इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के पीछे कई कारण रहे, जिनमें सरकार द्वारा रेलवे में रिकॉर्ड पूंजी निवेश (Capex), परिचालन में दक्षता और बेहतर तकनीकी सुधार शामिल हैं.

रेलवे कर्मचारियों से इतर किसानों के लिए भी केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है. सुनिए, इस बारे में केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ बताया:

 

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ बताया? देखें:

ये भी पढ़ें:

Marital Rape Row: मैरिटल रेप को क्यों क्राइम नहीं मानना चाहती मोदी सरकार? SC से कह दीं ये 3 बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
'LPG सिलेंडर का दाम 89 रुपये बढ़ा दिया गया', उज्ज्वला योजना के बदले नियम से मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'LPG सिलेंडर का दाम 89 रुपये बढ़ा दिया गया', उज्ज्वला योजना के बदले नियम पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!
बॉलीवुड न्यूज़: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' के बाद छिड़ी नई जंग, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की PR टीम पर उठे सवाल! (09-06-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', दो बीवियों वाले अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
Embed widget