एक्सप्लोरर

Indian Locomotive Engines: विदेशी पटरियों पर दौड़ेगा भारतीय रेलवे का इंजन, इस देश संग बड़ी डील, जानें बिहार कनेक्शन क्या?

भारतीय रेलवे पहली बार देश में बने लोकोमोटिव इंजन को गिनी निर्यात करेगा. इसके लिए बिहार की मारहौरा फैक्ट्री से 150 इंजनों की आपूर्ति की जाएगी.

Indian Locomotive Engines: भारतीय रेलवे, पहली बार देश में बनाया हुआ लोकोमोटिव इंजन देश के बाहर निर्यात करेगा. रेलवे के मुताबिक बिहार के मारहौरा में स्थित रेलवे लोकोमोटिव फैक्ट्री 3000 करोड़ रुपये से अधिक के सिमफर के सिमंडौ आयरन अयस्क परियोजना के लिए 150 इवोल्यूशन सीरीज ES43ACmi लोकोमोटिव अगले 3 सालों में, अफ्रीकी देश गिनी को निर्यात करेगा. बिहार से गिनी को निर्यात किया जाने वाले पहले इंजन को पीएम मोदी आगामी 20 जून को हरी झंडी दिखाएंगे. 

भारतीय रेलवे की ओर से अब अपने रेवेन्यू को बढ़ाने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. रेलवे अब अपने रेवेन्यू के लिए सिर्फ यात्रियों से आए किराए पर ही निर्भर नहीं करती बल्कि अब उसकी इंजीनियरिंग और इनोवेशन का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है. बिहार के मारहौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से 150 लोकोमोटिव इंजन गिनी को निर्यात किए जाएंगे. ये इंजन डीजल आधारित होंगे. 150 इंजनों में से 37 लोकोमोटिव इसी वित्तीय वर्ष में निर्यात किए जाएंगे, जबकि 82 अगले वित्तीय वर्ष में और 31 तीसरे वर्ष में निर्यात किए जाएंगे.

Indian Locomotive Engines: विदेशी पटरियों पर दौड़ेगा भारतीय रेलवे का इंजन, इस देश संग बड़ी डील, जानें बिहार कनेक्शन क्या?

लोकोमोटिव इंजन के लिए ग्लोबल टेंडर
रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सभी लोकोमोटिव में क्रू की सुविधा के लिए AC केबिन होंगे. इसके अलावा सभी लोकोमोटिव में एकल केबिन होगी और दो लोकोमोटिव मिलकर 100 वैगनों का भार ढोने में सक्षम होंगे. बता दें कि गिनी की ओर से इन लोकोमोटिव इंजन को खरीदने के लिए एक ग्लोबल टेंडर निकाला गया था और इसमें भारतीय रेलवे ने भी भाग लिया था, जिसके बाद 3000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का टेंडर भारतीय रेलवे को मिला, जिसके तहत अगले 3 सालों में गिनी को 150 इंजन, मारहौरा की फैक्ट्री से भेजा जाएगा. यानी प्रत्येक इंजन की कीमत 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होगी.

Indian Locomotive Engines: विदेशी पटरियों पर दौड़ेगा भारतीय रेलवे का इंजन, इस देश संग बड़ी डील, जानें बिहार कनेक्शन क्या?

भारतीय रेलवे सबसे ज्यादा लोकोमोटिव इंजनों का कर रहा निर्माण
दिलीप कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इस वक्त भारतीय रेलवे, अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों को मिलाकर भी इनसे ज्यादा लोकोमोटिव इंजनों का निर्माण कर रहा है. निर्यात किए जाने वाले इन लोकोमोटिव में 4500 HP, AC प्रोपल्शन, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, माइक्रोप्रोसेसर-आधारित नियंत्रण और मॉड्यूलर वास्तुकला होगी. इसके अलावा इन इंजनों में आधुनिक सुविधाओं जैसे रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव और पानी रहित शौचालय प्रणाली के साथ एर्गोनोमिक क्रू केबिन को सुविधा दी गई है. ये लोकोमोटिव DPWCS (डिस्ट्रीब्यूटेड पावर वायरलेस कंट्रोल सिस्टम) से लैस होंगे, जो समन्वित संचालन और बेहतर माल ढोने में मदद करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर

वीडियोज

'AMU में मस्जिद है तो मंदिर भी बनना चाहिए'- Devkinandan | Social Issue | Breaking
Drung Waterfall: बर्फबारी में झरना बन गया बर्फ का किला, पर्यटकों ने लिया आनंद | Jammu-Kashmir
चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से छूट पर SC का नोटिस | Breaking News |
International Kite Festival में देश-विदेश के पतंगबाजों का धमाल | Ahmedabad | PM Modi
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Chancellor Frederick Merz | Nepal | Virat Kohli | Congress | Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर
कौन हैं माही विज के करीबी दोस्त नदीम नदज? सलमान खान से भी है खास रिश्ता
कौन हैं माही विज के करीबी दोस्त नदीम नदज? सलमान खान से भी है खास रिश्ता
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
Diabetes Skin Symptoms: ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
SSC GD Constable Result: SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
Embed widget