एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: 'अग्निपथ स्कीम' के खिलाफ प्रोटेस्ट से रेलवे को हुआ कितना नुकसान? संसद में रेलमंत्री का बड़ा बयान

Protest Against Agnipath Scheme: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रोटेस्ट से रेलवे को कितना नुकसान हुआ है.

Ashwini Vaishnaw In Rajya Sabha: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) को बताया कि अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ आंदोलन में भारतीय रेलवे (Indian Railways) को 259.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) के पूछे गए सवालों का लिखित जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, आंदोलन के परिणामस्वरूप सार्वजनिक अव्यवस्था के चलते रेल सेवाओं के बाधित होने के चलते यात्रियों को दी गई धनवापसी की राशि के बारे में एक अलग डेटा मौजूद नहीं हैं. हालांकि अश्विणी वैष्णव ने कहा कि 14 जून 2022 से 30 जून 2022 के दौरान ट्रेनों के रद्द होने के चलते 102.96 करोड़ रुपये का कुल रिफंड दिया गया था.

मंत्री का जवाब तब आया है, जब कांग्रेस सांसद ने पूछा, क्या यह सच है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन के कारण रेलवे संपत्ति का व्यापक नुकसान हुआ है? मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था राज्य के विषय हैं. वैष्णव ने कहा राज्य सरकारें अपनी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से रेलवे पर अपराध की रोकथाम, उपद्रवियों का पता लगाने, इसकी जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं.

रेलवे स्टेशन को बना दिया गया युद्ध का मैदान

उन्होंने कहा कि ट्रेनों में आग लग गई और सार्वजनिक और निजी वाहनों पर हमला किया गया, जबकि कई राज्यों में रेलवे स्टेशनों और राजमार्गों को रक्षा भर्ती योजना, अग्निपथ के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच युद्ध के मैदान में बदल दिया गया. 'अग्निपथ' योजना की शुरुआत के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले महीने कहा था कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है, जो सशस्त्र बलों को एक युवा प्रोफाइल प्रदान करेगी. 'अग्निपथ' सैनिकों, वायुसैनिकों और नौसैनिकों के नामांकन के लिए एक अखिल भारतीय योग्यता-आधारित भर्ती योजना है. 

ये भी पढ़ें- Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा पर बारिश और भूस्खलन का भी असर नहीं, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे भक्त, अबतक कितने लोगों ने किया दर्शन?

अग्निपथ से मिलेंगे ये अवसर

यह योजना युवाओं को सशस्त्र बलों के नियमित कैडर में सेवा करने का अवसर प्रदान करती है. अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले सभी लोगों को 'अग्निवीर' कहा जाएगा. 'अग्निवीरों' को प्रशिक्षण अवधि समेत 4 वर्ष की सेवा अवधि के लिए रखा जाएगा. चार सालों के बाद, योग्यता, इच्छा और चिकित्सा फिटनेस के आधार पर केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित किया जाएगा. इसके बाद वे अगले 15 साल के पूरे कार्यकाल के लिए काम करेंगे. अन्य 75 प्रतिशत 'अग्निवीर' को उनके दूसरे करियर में मदद के लिए उनके मासिक योगदान के साथ-साथ कौशल प्रमाण पत्र और बैंक ऋण के रूप में आंशिक रूप से वित्त पोषित 11-12 लाख रुपये की 'सेवा निधि' दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Presidential Election Result: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने खास अंदाज में दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई, ओडिशा में जश्न का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget