एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के यात्रियों को सरकार ने दी राहत, रेलवे नहीं लेगा कैंसिलेशन चार्ज

जम्मू कश्मीर से आने वाले ट्रेन में ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर अब कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा. इस संबंध में रेलवे की तरफ से घोषणा की गई है. बता दें कि पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को कश्मीर से अविलंब निकलने के सरकारी आदेश के बाद से लोगों का कश्मीर से वापस लौटना लगातार जारी है.

नई दिल्ली: रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से आरक्षित टिकटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों से मंगलवार तक कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का एलान किया है. रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि अन्य जगहों से इन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से भी टिकट कैंसिल कराने पर शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिर्फ लिपिकीय शुल्क देना होगा.

सूत्रों ने बताया कि कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन इसे लागू करने के लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉमेंशन सिस्टम (सीआरआईएस) को अपडेट करने की जरूरत है. इसके अपडेट होने के बाद ही यात्री रविवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आपात स्थिति का हवाला देकर अमरनाथ यात्रियों और सैलानियों को अपनी यात्रा से अविलंब लौटने को कहा है. इसी के बाद से कश्मीर से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों का लौटना लगातार जारी है. रेलवे ने इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए यह कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है.

बता दें कि इससे पहले, एअर इंडिया ने भी 15 अगस्त तक श्रीनगर से जुड़ी अपनी सभी उड़ानों के लिए यात्रियों द्वारा उनके कार्यक्रम में बदलाव या उड़ान रद्द होने की स्थिति में कैंसिलेशन शुल्क माफ करने की घोषणा की थी. हालांकि, एयर टिकट के अधिक चार्ज होने का भी मामला सामने आया जिसके बाद किराए को नियंत्रण में में रखने की अपील विमान मंत्रालय ने की.

यह भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर: दूसरे राज्यों के छात्रों को वापस भेजा गया, अचानक बदले हालात से डरा पाकिस्तान पहुंचा संयुक्त राष्ट्र

अमेरिका: टेक्सस के एक मॉल में फायरिंग में 20 की मौत, 3 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget