एक्सप्लोरर

Railway News: जानिए कब तक नहीं चलेंगी भारत में यात्री ट्रेनें, पढ़ें- सभी बड़ी बातें एक साथ

रेलवे ने 1 जुलाई से 12 अगस्त के बीच बुक किए गए सभी टिकटों को भी रद्द कर दिया है. इन टिकटों का रिफंड हासिल करने के लिए टिकट काउंटर पर पुराना टिकट दिखाया जा सकता है. वहीं ऑनलाइन बुकिंग की स्थिति में सीधे अकाउंट में रिफंड आएगा.

देश में ट्रेनों की सामान्य बहाली के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी ट्रेनों को 12 अगस्त तक रद्द कर दिया है. इससे पहले इन्हें 30 जून तक रद्द किया गया था. हालांकि रेलवे की ओर से चलाई जा रही 100 जोड़ी ट्रेनें फिलहाल चलती रहेंगी. रद्द टिकटों के बदले मिला पूरा रिफंड रेलवे बोर्ड ने गुरुवार 25 जून को ऐलान किया कि 1 जुलाई से सामान्य टाइम टेबल की सभी पैसेंजर, मेल/एक्सप्रेस और सबअर्बन सेवाओं को 12 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है. ऐसे में इस दौरान बुक किए गए सभी टिकट भी रद्द हो गए हैं. बोर्ड ने साथ ही कहा है कि इस दौरान बुक किए गए सभी टिकटों के बदले पूरा रिफंड यात्रियों को दिया जाएगा. यात्री अपना रिफंड टिकट काउंटर में रद्द किया गया टिकट दिखाकर हासिल कर सकते हैं. वहीं ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों के खाते में सीधे रिफंड की राशि ट्रांसफर हो जाएगी. इतना ही नहीं, रिफंड हासिल करने के लिए सभी यात्रियों के पास यात्रा की तारीख से अगले 6 महीने तक का वक्त रहेगा. स्पेशल ट्रेनों में नहीं कोई रुकावट IRCTC की ओर से जारी नोटिफिकेशन में हालांकि ये साफ कर दिया गया है कि पिछले महीने और 1 जून से शुरू की गई विशेष राजधानी और अन्य विशेष एक्सप्रेस-मेल ट्रेनों में कोई रुकावट नहीं है और वो पहले से जारी कार्यक्रम के अनुसार ही चलती रहेंगी. रेलवे ने 100 रुट पर इन ट्रेनों को शुरू किया था. रेलवे ने पिछले महीने विशेष ट्रेनों की शुरुआत के वक्त आम जनता से अपील की थी कि डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कैंसर और सांस संबंधी बीमारी से ग्रस्त लोग, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक ट्रेनों में तब तक न बैठें जब तक बेहद जरूरी न हो. देश में फिलहाल कोरोना से संक्रमण के 4 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 15 हजार 300 को पार कर चुका है. हालांकि 2 लाख 85 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं. ये भी पढ़ें कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में आए 17 हजार से ज्यादा केस, अबतक 15301 की मौत गुजरात सरकार का फैसला- अब निजी लैब में 2500 रूपये में होगी कोरोना वायरस की जांच
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश SC ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ

वीडियोज

CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई डिटेल 
दिल्ली: ईद की खुशियों में मौत का मातम! जहांगीरपुरी में सिगरेट के विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या
दिल्ली: ईद की खुशियों में मौत का मातम! जहांगीरपुरी में सिगरेट के विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Embed widget