एक्सप्लोरर

भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, ट्रेनी पायलट सुरक्षित

नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक हाल ही में शामिल किए गए विमान के इस नौसैन्य प्रारूप की यह पहली बड़ी दुर्घटना है.

पणजी: गोवा के आईएनएस हंस नौसेना एयरपोर्ट पर एक मिग-29 के (MiG-29 K) विमान रनवे पर फिसल गया और इसमें आग लग गई. हालांकि, इसका पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा. नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक हाल ही में शामिल किए गए विमान के इस नौसैन्य प्रारूप की यह पहली बड़ी दुर्घटना है.

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग गोवा एरिया- रियर एडमिरल पुनीत के. बहल ने बताया, "पायलट सुरक्षित है, जब पायलट उड़ान भर रहा था, तभी विमान में कुछ गड़बड़ी आई जिसकी जांच करनी होगी. गड़बड़ी के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और नतीजतन पायलट उड़ान भरने की दिशा में ही विमान लेकर आगे बढ़ता रहा और यह दूसरे छोर पर रनवे से उतर गया."

बहल ने आगे कहा, फिर सौभाग्य से विमान रूक गया और रनवे के किनारे से करीब 150 मीटर दूर यह बांयी ओर मुड़ गया और वहां रूक गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद पायलट विमान से बाहर आया और विमान में मामूली आग और धुआं देखने को मिला जो कि अब काबू में है.

बहल के मुताबिक मिग-29 के को शामिल किए जाने के बाद से यह पहली बड़ी घटना है. यह घटना आईएनएस हंस नौसेना एयरपोर्ट के उत्तरी छोर पर दोपहर के करीब हुई. यहां से असैन्य उड़ानें भी परिचालित होती हैं.

बहल ने कहा, यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह एक मानवीय गलती थी या मशीनी क्योंकि हमें जांच करनी होगी जिसमें कुछ वक्त लगेगा. गलती किस वजह से हुई, यह मशीनी थी या किसी और कारण से, हम जांच के बाद ही जान पाएंगे. गोवा एयरपोर्ट के निदेशक बीसीएच नेगी ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक असैन्य विमान के उतरने के 10 मिनट पहले यह घटना हुई.

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर परिचालन दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद बंद कर दिया गया, जो करीब 1:40 मिनट पर बहाल हो गया. गौरतलब है कि रूस निर्मित मिग-29 के को नौसेना में 11 मई 2016 को शामिल किया गया था. इस विमान को फिलहाल विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget