एक्सप्लोरर

हिंद महासागर से लाल सागर तक भारत की इस आंख से बचना नामुमकिन! दुश्मन के लिए काल बनेगी नेवी की Drishti

Drishti 10 Starliner Drone: हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ और अरब सागर में जहाजों पर हो रहे हमलों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना को दृष्टि ड्रोन की जरूरत पड़ी है.

Indian Navy: भारतीय नौसेना को बुधवार (10 जनवरी) को पहला स्वदेशी 'मीडियम-एल्टिट्यूड लॉन्ग-एंड्यूरेंस' (MALE) ड्रोन मिला. इस ड्रोन का नाम 'दृष्टि 10 स्टारलाइनर' अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) है. स्वदेशी दृष्टि ड्रोन की वजह से भारत की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमताओं में इजाफा होने वाला है. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में ये ड्रोन शक्तिशाली साबित होगा, जहां कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. 

'दृष्टि 10 स्टारलाइनर' ड्रोन को अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने अपने हैदराबाद फैसिलिटी में तैयार किया है. इस ड्रोन को तैयार करने के लिए इजरायल की डिफेंस कंपनी 'एल्बिट सिस्टम' के जरिए किए गए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की भी मदद ली गई है. दृष्टि ड्रोन पहला प्रमुख हथियार है, जिसे भारतीय सैन्य बल को अडानी डिफेंस की तरफ से डिलीवर किया गया है. ये ड्रोन एल्बिट सिस्टम के हर्मीस 900 स्टारलाइनर ड्रोन का एक वेरिएंट है. 

क्या हैं 'दृष्टि 10 स्टारलाइनर' की खूबियां? 

  • 'दृष्टि 10 स्टारलाइनर' ड्रोन सभी तरह के मौसम में ऑपरेट किया जा सकता है.
  • अडानी डिफेंस की तरफ से डिलीवर ये ड्रोन 70 फीसदी स्वदेशी है.
  • 'दृष्टि 10 स्टारलाइनर' ड्रोन लगातार 36 घंटे तक उड़ान भर सकता है.
  • ड्रोन में 450 किलोग्राम तक का पेलोड रख कहीं पर भी डिलीवर किया जा सकता है.
  • ड्रोन में तीन हार्ड प्वाइंट्स मौजूद हैं, जो पेलोड के लिए होते हैं. जरूरत पड़ने में इसमें हथियार भी फिट किए जा सकते हैं.
  • 'दृष्टि 10 स्टारलाइनर' ड्रोन 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है.
  • ये ड्रोन एक अडवांस्ड खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) प्लेटफॉर्म है.
  • दृष्टि ड्रोन की मेंटेनेंस जरूरत भी बहुत कम है. इस वजह से ड्रोन को ऑपरेट करना ज्यादा आसान है.  
  • ड्रोन में बेहतरीन अडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया गया है, जिसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन और लाइन-ऑफ-साइट (एलओएस) डेटा लिंक शामिल हैं, जिससे सुरक्षित तरीके से डाटा ट्रांसफर होता है.

सशस्त्र बलों को 100 ड्रोन की जरूरत

नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ड्रोन की लॉन्चिंग और इसकी डिलीवरी लेने के लिए हैदराबाद में ही मौजूद थे. उन्होंने बताया कि आपातकालीन वित्तीय शक्तियों का इस्तेमाल करके नौसेना और सेना के जरिए ऑर्डर किए गए चार ड्रोन में से ये पहला ड्रोन है. नौसेना और सेना को दो-दो दृष्टि ड्रोन डिलीवर किए जाने हैं. आने वाले महीनों में बाकी के ड्रोन की डिलीवरी होने वाली है. सशस्त्र बलों को ऐसे करीब 100 ड्रोन की जरूरत है.


हिंद महासागर से लाल सागर तक भारत की इस आंख से बचना नामुमकिन! दुश्मन के लिए काल बनेगी नेवी की Drishti

दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन (Image Source : X/@Unknown39373Man)

नौसेना को क्यों पड़ी ड्रोन की जरूरत? 

दरअसल, पिछले कुछ सालों में समुद्र में नौसेना की चुनौतियां बढ़ गई हैं. हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ ने नौसेना को उसकी निगरानी के लिए मजबूर किया है. चीनी जहाजों को अक्सर ही हिंद महासागर में देखा जाता है, जो भारत के लिए सुरक्षा चिंता पैदा करते हैं. 

हाल के सालों में अरब सागर भी टेंशन वाला एक नया फ्रंट बन गया है, जहां जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है. लाल सागर में समुद्री लुटेरों ने कमर्शियल जहाजों को टारगेट किया है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए नौसेना समुद्र में बेहतर निगरानी चाहती है, जिसमें ये ड्रोन मदद करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: जानिए कितनी मजबूत है भारत की नेवी, कौन-कौन से हथियार हैं उसके पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget