एक्सप्लोरर

ओमान तट पर जो तेल टैंकर डूबा, उसपर सवार भारतीय क्रू मैंबर कहां गए? पता लगाएगा INS तेग

Indian Navy Rescue Operation: ओमान के पास एक तेल टैंकर जहाज समुद्र तट के पास पलट गया है. इस जहाज पर 13 भारतीयों सहित 16 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जो लापता हैं, उन्हें खोजने की कोशिश की जा रही है.

Indian Navy Rescue Operation: ओमान के तट पर पलटे तेल टैंकर की मदद के लिए भारतीय नौसेना ने अपना युद्धपोत INS तेग और एक सर्विलांस विमान P-8 आई को तैनात किया है. दरअसल, भारतीय नौसेना, ओमान की नौसेना के साथ मिलकर समुद्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. बता दें कि, जिस जगह तेल टैंकर पलटा, भारतीय युद्धपोत उसी क्षेत्र में परिचालन कर रहा था. जिसके बाद भारतीय युद्धपोत को बचाव अभियान चलाने के लिए भेजा गया था.

युद्धपोत ने 16 जुलाई की सुबह पलटते हुए तेल टैंकर का पता लगा लिया था. समुद्र में पलटे जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के तौर पर हुई है. ये जहाज दुबई के हमरिया बंदरगाह से यमन के अदन बंदरगाह जा रहा था. वहीं, कोमोरोस के झंडे वाला ये जहाज ओमान के तट पर रास मद्रकाह इलाके से समुद्र में करीब 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में पलट गया. इसके 16 सदस्यीय चालक दल में 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं.

भारतीय नौसेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल

ओमान में भारतीय दूतावास ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. वहीं, नाविकों के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, अब तक ये सामने नहीं आया है कि जहाज से तेल लीक हुआ है या नहीं.  जिसकी जांच ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र (ओएमएससी) द्वारा की जा रही है. फिलहाल, भारतीय नौसेना भी खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गई है.

लापता लोगों को किया जा रहा तलाश 

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ये जहाज सोमवार (15 जुलाई) को ओमानी बंदरगाह दुकम के पास रास मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया था. जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के नाम से हुई है. फिलहाल, चालक अभी भी लापता है. उनकी तलाश की जारी है. शिपिंग डेटा से पता चलता है कि यह जहाज 2007 में निर्मित 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर हैं. 

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh News: 'देश में बनेगा अब मुस्लिम प्रदेश', किसका नाम लेकर ये क्यों बोले गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget