एक्सप्लोरर

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग तो भारत तुरंत हुआ अलर्ट, भारतीयों से क्या कहा, जानें

Israel-Iran War: ईरान की तरफ से इजरायल पर भारी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद मध्य पूर्व में संघर्ष तेज हो गया है. मौजूदा समय में इजरायल जवाबी हमले कर रहा है. 

Israel-Iran War Update: मध्य पूर्व में संघर्ष तेज होने के बाद इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने एक्स पर किए पोस्ट में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की तरफ से जारी किए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है. दूतावास ने कहा, 'कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित आश्रयों के करीब रहें. दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से इजरायली अधिकारियों के संपर्क में है.'

भारतीय दूतावास ने संघर्ष प्रभावित देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक, इजरायल में करीब 18 हजार भारतीय नागरिक निवास करते हैं. इनमें मुख्य रूप से इजरायली बुजुर्गों की देखभाल में नियुक्त किए गए सहायक, हीरा व्यापारी, आईटी पेशेवर और छात्र शामिल हैं.

पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की बात
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से मध्य पूर्व में मौजूदा संकट पर बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, 'युद्ध को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है. भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.'

ईरान ने दी है धमकी
ईरान की तरफ से इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद मध्य पूर्व में संघर्ष तेज हो गया है. हाल ही में इजरायली सेना ने बेरूत पर हवाई हमले किए थे. इन हमलों में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह सहित कई हिजबुल्लाह कमांडरों को मार गिराया था. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि ईरान ने इजरायल पर दर्जनों मिसाइलें दागी हैं और अगर इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की तो तेहरान की प्रतिक्रिया 'अधिक विनाशकारी' होगी.

दूसरी तरफ इजरायली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगरी ने मिसाइल हमले को लेकर ईरान को 'परिणामों' की चेतावनी दी है. उन्होंने एक टेलिविजन बयान में कहा कि 'हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से हाई अलर्ट पर हैं. हम इजरायल राज्य के नागरिकों की रक्षा करेंगे. इस हमले के परिणाम होंगे. 

यह भी पढ़ेंः ईरान के इजराइल पर हमले के बाद कैसे हैं वहां रह रहे भारतीय, कैसे बचाई जान, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget