एक्सप्लोरर

धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है भारतीय अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण बुरी तरह से प्रभावित भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है.

वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरीके से प्रभावित भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. भारत की अर्थव्यवस्था में सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर सुधार हुआ. विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में गिरावट केवल 7.5 प्रतिशत रही. साथ ही बेहतर उपभोक्ता मांग से इसमें आगे और सुधार की उम्मीद है. इससे पहले, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आयी थी.

आईएमएफ के मुख्य प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा, ‘‘वास्तव में भारत महामारी से बुरी तरीके से प्रभावित हुआ, लेकिन धीरे-धीरे संकट से उबर रहा है.’’

कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के आंकलन से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजकोषीय, मौद्रिक और वित्तीय क्षेत्र के लिये किये गये उपायों से कंपनियों, कृषि और वंचित परिवार समेत अर्थव्यवस्था को जरूरी सहायता मिली.

राइस ने कहा, ‘‘वृद्धि को आगे और समर्थन देने के लिये, हमें भरोसा है कि भारतीय प्राधिकरण मौजूदा समर्थनकारी उपायों का क्रियान्वयन सुचारू रूप से करेंगे और जरूरत पड़ने पर उसका दायरा बढ़ाने पर भी गौर करेंगे.’’

इससे पहले, आईएमएफ की मंत्री स्तरीय समिति अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय समिति (आईएमएफसी) को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कई महत्वपूर्ण आंकड़ों (पीएमआई, बिजली खपत, माल ढुलाई आदि) से अर्थव्यवस्था में तीव्र गति से (वी आकार में) सुधार का पता चलता है.

यह भी पढ़ें-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- अर्थव्यवस्था में तेजी लाना अगले बजट का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget