एक्सप्लोरर

Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने तैयार की अपनी नई ‘Combat Uniform’

Indian Coast Guard: देश की 7500 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी तटीय सीमाओं और समुद्री सीमाओं की रखवाली करने वाले इंडियन कोस्टगार्ड की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी.

Indian Coast Guard: इंडियन कोस्टगार्ड यानि भारतीय तटरक्षक बल ने अब एक नई 'कॉम्बेट' यूनिफॉर्म तैयार की है. ये एक 'डिजिटल यूनिफार्म' है और करीब 40 साल बाद देश की तटीय सीमाओं की सुरक्षा करने वाली फोर्स ने एक नई वर्दी तैयार की है. हालांकि, अभी भी सफेद यूनिफॉर्म कोस्टगार्ड के अधिकारी और नौसैनिक पहनते रहेंगे. पोरबंदर में एबीपी न्यूज की टीम ने कोस्टगार्ड की इस नई यूनिफॉर्म को देखा. एबीपी न्यूज की टीम इन दिनों गुजरात के पोरबंदर सहित अन्य कोस्टगार्ड के महत्वपूर्ण ठिकानों और कार्यों की खास कवरेज कर रही है.

कोस्टगार्ड के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि कुछ महीने पहले नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म को शामिल किया गया था, जिसे 'कैमोफ्लाज' के नाम से भी जाना जाता है. ये कैमोफ्लाज लगभग वैसा ही है जैसा भारतीय नौसेना की कॉम्बेट यूनिफार्म है. अभी इस कॉम्बेट यूनिफॉर्म की शुरूआत है और जल्द ही यह कोस्टगार्ड में चलन में आ जाएगी. डिजिटल यूनिफॉर्म के पैटर्न को कम्पयूटर की मदद से तैयार किया जाता है और कई पैटर्न को एक के ऊपर एक तैयार किया जाता है.


Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने तैयार की अपनी नई ‘Combat Uniform’
 
आपको बता दें कि देश की 7500 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी तटीय सीमाओं और समुद्री सीमाओं की रखवाली करने वाले इंडियन कोस्टगार्ड की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी. शुरूआत के कुछ सालों तक कोस्टगार्ड की वर्दी खाकी थी. लेकिन जल्द ही नौसेना की तरह इसकी भी वर्दी सफेद रंग की कर दी गई. कोस्टगार्ड की 'वर्किंग यूनिफॉर्म' ब्लू कलर की थी. लेकिन अब इस ब्लू की जगह ही ये खास कैमोफ्लाज वर्दी आई है.

ब्लू वर्दी को अब तटरक्षक बल से जल्द रिटायर कर दिया जाएगा. कोस्टगार्ड के वरिष्ट अधिकारी अब नई डिजिटल कैमोफ्लाज पहनने लगे हैं, जबकि नौसैनिक फिलहाल ब्लू वर्दी ही पहन रहे हैं. लेकिन आने वाले समय में नौसैनिक भी डिजिटल यूनिफॉर्म पहनना शुरू कर देंगे. कुछ साल पहले नौसेना ने अपनी नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म पहननी शुरू कर दी थी, और अब कोस्टगार्ड ने भी नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म शुरू कर दी है. हालांकि, कोस्टगार्ड के कमांडोज़ ब्लैक यूनिफार्म भी पहनते हैं. ये कमांडोज़ होवरक्राफ्ट या फिर अटैक बोट्स में तैनात होते हैं. 
 
गौरतलब है कि भारतीय सेना भी अब अपनी नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म लाने वाली है. अगले साल के शुरूआत में यानी 14 जनवरी को सेना दिवस के मौके पर इस नई यूनिफॉर्म को पहली बार दिखाया जाएगा. ये भी एक डिजिटल यूनिफॉर्म है.भारतीय वायुसेना भी पिछले कुछ समय से कॉम्बेट यूनिफार्म पहन रही है. इस कामोफ्लाज वर्दी का पैटर्न कुछ कुछ थलसेना की कॉम्बेट यूनिफॉर्म जैसा ही है.

Xplained: आंदोलन के बाद पार्टी बना कर पंजाब चुनाव में उतरेंगे किसान नेता?

Petrol Rate Cut In Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर 8 रुपये VAT घटाया, जानें अब क्या हो गया नया दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget