एक्सप्लोरर

चीन ने दिखाई दादागीरी तो भारत ने लागू कर दिया 'प्रचंड' प्लान! 145 लड़ाकू हेलीकॉप्टर होंगे तैनात, 16000 फीट तक नहीं छोड़ेंगे ड्रैगन का पीछा

Indian Army: भारतीय सेना के लिए 145 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे, जिन्हें ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा. हाल में 307 हॉवित्जर और 83 तेजस LCA को लेकर भी डील हुई थी.

Indian Army Prachand Helicopters: पूर्वी लद्दाख और सियाचिन ग्लेशियर में चीन अकसर अपनी दादागीरी दिखाने की कोशिश करता रहता है, लेकिन अब उसकी ये दादागीरी काम नहीं आएगी. भारत ने इन इलाकों में ड्रैगन पर लगाम लगाने के लिए 'प्रचंड'  प्लान लागू कर दिया है. इन इलाकों में भारतीय सेना 145 एलसीएच को तैनात करेगी, जोकि 16 हजार फीट की ऊंचाई तक ड्रैगन का पीछा नहीं छोड़ेंगे. 

भारतीय सेना को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 145 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों (LCHs) खरीदने के सौदे को मंजूरी मिल गई है. इस डील को जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट की ओर से भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही अब भारतीय सशस्त्र बलों की हवाई क्षमताओं में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी. चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तनाव को देखते हुए एलसीएच की खरीद भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है, इन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को 'प्रचंड' के नाम से भी जाना जाता है. 

सियाचिन और पूर्वी लद्दाख के लिए LCH परफेक्ट

एचएएल ने इन हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को ऊंचाई वाले इलाकों में अभियानों के लिए डिजाइन किया है. ये एकमात्र हमलावर हेलीकॉप्टर है, जो 16,400 फीट यानी करीब पांच हजार मीटर तक की उंचाई तक उड़ान भरने और लैंड करने में सक्षम है. सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में तैनात करने के लिए ये एलसीएच उपयुक्त हैं. ये हेलीकॉप्टर उन्नत हथियारों से लैस हैं. इनमें हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें, रॉकेट और बुर्ज गन शामिल हैं. ये एलसीएच दुश्मन के टैंकों, बंकरों और हवाई खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम हैं. इसके अलावा ये एलसीएच एयर डिफेंस सिस्टम को भी ध्वस्त कर सकते हैं. 

सेना को 15 LCH डिलीवर कर चुकी है HAL

इस सौदे में भारतीय सेना के लिए 90 और भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए 66 हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिसमें IAF संयुक्त खरीद प्रयास का नेतृत्व कर रही है. भारतीय सेना 'मेक इन इंडिया' के तहत इसके लिए एचएएल के साथ डील कर रही है, जिसका उद्देश्य विदेशी सैन्य आपूर्ति पर निर्भरता को कम करना और स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाना है. एचएएल पहले ही भारतीय सेना को 15 एलसीएच डिलीवर कर चुकी है.

300 हॉवित्जर और 83 LCA की हाल में हुई थी डील

एलसीएच खरीद के अलावा भारत ने सैन्य उपकरणों के आधुनिकीकरण के लिए अन्य डील भी की हैं. हाल ही में 307 एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) हॉवित्जर के लिए सात हजार करोड़ रुपये का सौदा और 83 तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) का ऑर्डर शामिल है. चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच इन हेलीकॉप्टरों को शामिल करना भारत की सीमा रक्षा रणनीति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. भारतीय सेना जो फिलहाल फाइटर जेट की कमी से जूझ रही है, फिलहाल प्रचंड हेलीकॉप्टरों से उसे मजबूती मिलेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में उसकी प्रभावशीलता में सुधार होगाा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget