एक्सप्लोरर

Commanders Conference: LAC पर तनाव के बीच आज से 4 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस, सीमाओं की सुरक्षा पर होगा मंथन

थलसेना के टॉप कमांडर रक्षा मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा का औपचारिक मंच है कमांडर्स कॉन्फ्रेंस. ये कॉन्फ्रेंस हर साल अप्रैल और अक्टूबर में आयोजित होती है

Commanders Conference: LAC पर चीन से चल रहे तनाव के बीच आज से भारतीय सेना की चार दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है. ये कॉन्फ्रेंस 28 अक्टूबर तक चलेगा. कॉन्फ्रेंस में शीर्ष सैन्य और राजनैतिक नेतृत्व द्वारा सीमाओं की सुरक्षा पर मंथन किया जाएगा. कॉन्फ्रेंस में थलसेना प्रमुख सहित सेना की सभी सातों कमान के कमांडर्स और प्रिसिंपल स्टाफ ऑफिसर्स हिस्सा लेंगे.

सेना के प्रवक्ता कर्नल राकेश चमोली के मुताबिक, आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) सहित वायुसेना और नौसेना प्रमुख भी संबोधित कर सशस्त्र सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के बीच बेहतर तालमेल और एकीकरण पर जोर देंगे.

सेना के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी
आपको बता दें कि हर साल अप्रैल और अक्टूबर माह में आयोजित होने वाला आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस एक शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है. सम्मेलन वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श के लिए एक संस्थागत मंच है जिसके माध्यम से भारतीय सेना महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार-विमर्श  करती है.

कॉन्फ्रेंस के जरिए थलसेना के टॉप कमांडर रक्षा मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा का एक औपचारिक मंच भी है. इस सम्मेलन के दौरान भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वर्तमान और उभरती सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं पर मंथन तो किया जाएगा ही, सीमाओं पर स्थिति और कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी. कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे साउथ ब्लॉक में होगी.

ये भी पढ़ें-
NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, झूठे केस में फंसाने की बात कही 

Mamata Banerjee Tripura Rally: त्रिपुरा की रैली में बीजेपी पर बरसीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget