एक्सप्लोरर

भारतीय सेना ने एकता के संदेश के साथ जारी किया भावुक वीडियो, लिखा- इस लड़ाई में कश्मीर अकेला नहीं

वीडियो के बैकग्राउंड में "कश्मीर के लिए झेलम रोया" गाना बज रहा है. वहीं, इसमें सुरक्षाबलों को नागरिकों और बच्चों के साथ दिलासा देते हुए दिखाया गया है.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के सफाए में जुटे हैं. इस बीच, श्रीनगर स्थित भारतीय सेना के चिनार कोर ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर 'कश्मीर फाइट्स बैक' टाइटल के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें बताया गया है कि आतंकवाद ने कैसे कश्मीर के नागरिक चाहे वो किसी भी धर्म के हों, सभी को प्रभावित किया है.

वीडियो में नागरिकों के दर्द को दिखाने की कोशिश की गई है. वहीं, इसमें नागरिकों को आश्वस्त किया गया है कि घाटी में स्थिरता के लिए उनकी लड़ाई में सेना उनके साथ है. ये वीडियो 1 मिनट और 18 सेकंड का है.

वीडियो की शुरुआत में एक अंतिम संस्कार के जुलूस और बच्चे के रोने के दृश्य को दर्शाया गया है. वीडियो में कश्मीरी पंडितों के पलायन और पथराव की घटनाओं के दृश्य दिखाए गए हैं. साथ ही बताया गया है कि कैसे आतंकवादियों ने घाटी के युवाओं को गुमराह किया.

वीडियो में पत्रकार शुजात बुखारी, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुमंद मजीद, माखन लाल बिंदू, सुपिंदर कौर, अजय पंडिता, लेफ्टिनेंट उमर फयाज, अयूब पंडित और परवेज अहमद डार सहित आतंकवादियों द्वारा मारे गए कश्मीरियों को भी श्रद्धांजलि दी गई है और लिखा है कि आतंकियों ने चुप कराने की कोशिश की, लेकिन कश्मीर ने बोलना जारी रखा.

वीडियो के बैकग्राउंड में "कश्मीर के लिए झेलम रोया" गाना बज रहा है. वहीं, इसमें सुरक्षाबलों को नागरिकों और बच्चों के साथ दिलासा देते हुए दिखाया गया है. वीडियो में लिखा गया है कि कश्मीर इस लड़ाई में अकेला नहीं है, साथ मिलकर हम इस लड़ाई को जीतेंगे.

ये भी पढ़ें-

By-Polls Results: आसनसोल से शत्रुघ्न, बालीगंज में बाबुल सुप्रियो ने मारी बाजी, ममता ने यूं दी बधाई

शंघाई में कोरोना ने मचाई तबाही, एक दिन में 24000 से ज्यादा मरीज मिले, कई घरों में खाने का संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश

Embed widget