एक्सप्लोरर

India-China Standoff: LAC पर घुसपैठ रोकने के लिए भारत ने की चेतावनी फायरिंग, चीन बौखलाया

इस घटना पर भारतीय सेना का आधिकारिक बयान आना बाकी है. आधिकारिक बयान के बाद ही घटना पर स्थिति साफ होगी. चीनी सेना की वेस्टर्न कमांड ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने गश्त कर रही चीनी सैनिकों की टुकड़ी पर फायरिंग की है.

नई दिल्ली: लद्दाख सीमा पर चीन अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रहा है. लेकिन अब भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब देने का मन बना लिया है. जानकारी के मुताबिक चीनी सेना की एलएसी में घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना वॉर्निंग फायरिंग यानी चेतावनी देने के लिए फायरिंग की है. घटना लद्दाख के पेंगोंग लेक के दक्षिण की है.

चीनी सेना की वेस्टर्न कमांड ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने गश्त कर रही चीनी सैनिकों की टुकड़ी पर फायरिंग की है. इसके जवाब में चीनी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है. लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों ने साफ कहा है कि भारत ने सिर्फ एलएसी में घुसपैठ रोकने के लिए चेतावनी देने के लिए फायरिंग की.

इस घटना पर भारतीय सेना का आधिकारिक बयान आना बाकी है. आधिकारिक बयान के बाद ही घटना पर स्थिति साफ होगी. सेना फिलहाल स्थिति का आंकलन कर रही है. लेकिन धमकी फायरिंग से भारतीय सेना ने साफ कर दिया है चीन अगर कोई भी हिमाकत करेगा तो फिर सेना की तैयारी पुख्ता है.

चीनी सेना की वेस्टर्न कमांड ने घटना पर क्या कहा? भारतीय सेना की ओर से वॉर्निंग फायर पर चीनी सेना की वेसटर्न कमांड ने बयावन जारी किया है. वेस्टर्न कमांड के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ''गॉड पाउ माउंटेन इलाके में भारतीय सेना ने घुसपैठ की. कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने गोलीबारी से धमकाया. चीनी सैनिकों को स्थिति सामान्य करने के लिए जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा. भारत के इस कदम ने भारत औऱ चीन के बीच समझौतों को तोड़ा है, जिससे क्षेत्क में तनाव बढ़ गया और गलतफहमी की गुंजाइश बढ़ गई है. ये बेहद खतरनाक सैन्य उकसावे वाली कार्रवाई है.'' चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी भारत के सानिकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है.

45 साल में पहली बार एलएसी पर फायरिंग की घटना हुई चीन की हरकतों के कारण एलएसी पर 45 साल में पहली बार फायरिंग की घटना हुई है. आखिरी बार एलएसी पर फायरिंग 1975 में अरुणाचल प्रदेश में हुई थी. आखिरी बार फायरिंग में भी चीन ने भारतीय सेना की टुकड़ी को निशाना बनाया था. जिसमें भारतीय जवान हताहत हुए थे.

15 जून की रात को ग्लवन घाटी में हुई झड़प में 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद भी भारतीय सेना ने फायरिंग नहीं की थी. इससे साफ पता चलता है कि भारतीय सेना के जवाब कूटनीतिक समझौतों का बेहद ईमानदारी से पालन करते हैं. वहीं दूसरी ओर चीनी सैनिकों की ओर से घुसपैठ की कोशिश बताती है कि वे इस तरह के समझौतों को बिल्कुल नहीं मानते.

सीमा की स्थिति को संबंधों की स्थिति से अलग नहीं देखा जा सकता- जयशंकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर बनी स्थिति को पड़ोसी देश के साथ समग्र रिश्तों की स्थिति से अलग करके नहीं देखा जा सकता. विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख के हालात को ‘बहुत गंभीर’ करार दिया और कहा कि ऐसे हालात में दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक स्तर पर ‘बहुत बहुत गहन विचार-विमर्श’ की जरूरत है. वह अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के एक संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे.

यह भी पढ़ें एस जयशंकर कल रूस के लिए होंगे रवाना, चीन के विदेश मंत्री के साथ हो सकती है बैठक चीन के साथ तनाव के बीच LAC पर सर्दी के लिए राशन, तेल और दूसरे जरूरी सामान को स्टॉक करने की तैयारी में सेना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget