एक्सप्लोरर

जम्मू में PAK की तरफ से घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, गोलीबारी में ढेर हुआ एक घुसपैठिया, लाश घसीटकर ले जाते दिखे आतंकी

Infiltration on LOC: पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हमेशा ही घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं. हालांकि, सेना की मुस्तैदी के चलते आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते हैं.

Pakistan Infiltration: जम्मू के अखनूर सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम की है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. सेना के जवानों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरफ से चार घुसपैठिए तार की तरफ आते दिखे, जिसके बाद उन्होंने उन पर गोलियां चलाईं. इस गोलीबारी में एक घुसपैठिया ढेर भी हो गया, जिसकी लाश को आतंकियों को घसीटकर ले जाते हुए देखा गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, इन घुसपैठियों को पाकिस्तान की तरफ से पूरा सपोर्ट मिल रहा था. जिस वक्त ये घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. ठीक उसी वक्त पाकिस्तान की सेना ने भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने के लिए अपनी एक पोस्ट में आग भी लगा दी. हालांकि, पाकिस्तान की ये चाल कामयाब नहीं हो पाई और सैनिकों ने तुरंत घुसपैठियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें एक घुसपैठिया मारा गया.

भारी मात्रा में हथियारों से लैस थे घुसपैठिए

अधिकारियों ने भी घुसपैठ की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों ने शनिवार (23 दिसंबर) तड़के घुसपैठ की कोशिश को नाकामयाब किया है. अधिकारियों ने बताया कि भारी मात्रा में हथियारों से लैस चार आतंकियों को अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरफ से इस ओर आते हुए देखा गया. तभी जवानों ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को गोली लगी और जमीन पर गिरकर मर गया.

अधिकारियों का कहना है कि मारे गए आतंकी के शव को उसके साथी घसीटकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के दूसरी ओर लेकर चले गए. उन्होंने बताया कि सर्विलांस डिवाइस के जरिए रात के अंधेरे में इन आतंकियों को घुसपैठ करते हुए देखा गया था. बता दें कि भारत गुजरात से लेकर जम्मू तक पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है. हालांकि, जम्मू से आगे बढ़ते ही कश्मीर से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) की शुरुआत हो जाती है.

पुंछ एनकांउटर वाली जगह मिली तीन लाशें

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के दो वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया. हमले वाली जगह से तीन लोगों की लाश मिली है, जिनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. इनकी मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हुए थे, जबकि दो अन्य घायल हो गए. जिन लोगों की लाश मिली है, वो उन लाठ लोगों में शामिल थे, जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस लेकर गई थी.

यह भी पढ़ें: Poonch Ambush Attack: कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए 4 जवानों में बिहार का लाल भी शामिल, एक साल पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget