एक्सप्लोरर

IED Defused: मणिपुर में टला बड़ा हादसा, सड़क पर आतंकियों ने लगाए थे तीन बम, सेना ने किए डिफ्यूज

IED Defused: मणिपुर में नोंगदम और इथम गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर आईईडी छिपाकर रखे गए थे. हालांकि, बम निरोधक दस्ता ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से दूर ले जाकर उसे डिफ्यूज कर दिया.

IED Defused: मणिपुर की राजधानी इंफाल के पूर्वी जिले में भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने 3 बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिफ्यूज कर दिया. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ये आईईडी 46 किलोमीटर दूर नोंगडैम और इथम गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर छिपाकर रखे गए थे. सड़क का वह हिस्सा जहां आईईडी मिले हैं, वह मफौ बांध और नोंगडैम गांव के करीब है.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मणिपुर के इंफाल में पेट्रोलिंग अभियान के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने सड़क के किनारे एक साथ रखे गए तीन आईईडी को देखा. जिस पर सेना की टुकड़ी ने तत्काल कार्रवाई की. इसके साथ ही सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. इसके बाद, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और आईईडी को सुरक्षित तरीके से दूर लेजाकर उसे डिफ्यूज कर दिया, जिससे जान-माल की हानि होने से बचा लिया गया और स्थानीय लोगों को बडी दुर्घटना होने से बचाया लिया गया.

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बल करते हैं गश्त

हालांकि, जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में घाटी-प्रमुख मैतेई और पहाड़ी-प्रमुख कुकी जनजातियों के बीच संघर्ष शुरू होने के एक साल बाद भी सामान्य स्थिति होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. फिलहाल, सुरक्षा बलों की टुकड़ियां उन संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखते हैं जहां दोनों समुदायों के गांव मिलते हैं. खासतौर पर मणिपुर की राजधानी इंफाल घाटी के आसपास की तलहटी के पास सेना को ज्यादा चौकसी और निगरानी करनी पड़ती है.

पिछले साल 3 मई से जल रहा मणिपुर

मणिपुर में पिछले साल 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए 'आदिवासी एकता मार्च' के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इस घटना के बाद से ही वहां पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हालांकि, अब तक 160 से ज्यादा लोग हिंसा में अपनी जान गंवा चुके हैं. 
 
वहीं, मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या करीब 53 % के आसपास है और इनमें से ज्यादातर लोग अब इम्फाल घाटी में रहते हैं. जबकि 40 प्रतिशत आदिवासी हैं, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं और ये ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Rajkot Gaming Zone Fire: PM मोदी ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget