एक्सप्लोरर

अगर भारत का एक भी सैनिक शहीद हुआ तो पाकिस्तान के कम से कम तीन मरेंगे-भारतीय सेना

बुधवार को पाकिस्तानी फायरिंग में भारत के एक जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर किया था.

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि अगर एलओसी पर भारत का एक भी सैनिक मारा गया तो पाकिस्तान के कम से कम तीन गिराए जाएंगे. सेना के सूत्रों ने एबीपी न्यूज से कहा है कि एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के मारे गए सैनिकों का अनुपात पिछले काफी समय से 1:3 है, लेकिन जरूरत पड़ी तो इसे और अधिक बढ़ा दिया जाएगा.

सेना का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बुधवार को पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारत के एक जवान की मौत हो गई. पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के रामपुर सेक्टर (उरी के करीब) युद्धविराम का उल्लंघन किया था. जिसमें सूबेदार वीराशा कुरहाठी शहीद हो गए थे. पाकिस्तानी फायरिंग में एक स्थानीय महिला की मौत की खबर भी है, लेकिन उसके बाद भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाबी कारवाई की, जिसमें माना जा रहा है कि पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है.

गुरुवार को पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारतीय सेना की फायरिंग में देवा सेक्टर में उसके दो सैनिक मारे गए हैं. मारे गए सैनिकों की पहचान नायब सूबेदार कानदेरो और सिपाही मौहम्मद एहसान के तौर पर हुई है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना की कारवाई में पाकिस्तान के ज्यादा जवान हताहत हुए होंगे, लेकिन आईएसपीआर ने 'सेलेक्टिव' आंकड़ा जारी किया है.

आपको बता दें कि इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से करीब 3 हजार बार युद्धविराम का उल्लंघन हो चुका है‌. भारतीय‌ सेना पाकिस्तान की किसी भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देती है. पाकिस्तान की तरफ से ये फायरिंग एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ और 'बैट' (बॉर्डर एक्शन टीम) की कारवाई के इरादे से की जाती है, लेकिन सूत्रों ने साफ कर दिया कि पाकिस्तानी सेना को किसी भी कीमत पर फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा.

इस बीच गुरूवार को राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बॉर्डर (एलओसी) को लेकर मैं पूरे देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत की सेना पूरी तरह सक्षम है. उन्होनें कहा, "जो भी जरूरी होगा (सेना) वो कदम उठाएगी, और जो आवश्यक है वो सेना कर रही है."

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है. भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इस बीच कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इस बात का जोर शोर से प्रचार किया गया था कि भारतीय सेना ने किशनगंगा पार कर पीओके की नीलम घाटी पर कब्जा कर लिया है, लेकिन भारतीय सेना ने सोशल मीडिया की इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें

CAA Protest पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने जताई नाराजगी, कहा- 'नेता वे नहीं जो गलत दिशा में ले जाएं' CAA: अमित शाह ने कहा- कांग्रेस ने दिल्ली में अशांति फैलाई, केजरीवाल सरकार पर भी साधा निशाना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget