एक्सप्लोरर

एयरफोर्स को सलामः लेह में गर्भवती महिला को वायुसेना के पायलटों ने बचाया

इस रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को अंजाम देने के तहत एयरफोर्स के जांबाज पायलटों ने चीता हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर 35 वर्षीय बीमार गर्भवती महिला को एयर लिफ्ट किया.

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर के लद्दाख में बर्फबारी के बीच फंसी गर्भवती महिला को वायुसेना के पायलटों ने बचाया. हेलिकॉप्टर से महिला को लेह के एक अस्पताल ले जाया गया. गर्भवती महिला लद्दाख में बर्फबारी के बीच फंस गई थी और उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए वायुसेना से मदद की गुहार लगाई गई. ये महिला डिस्फेज नाम की बीमारी से पीड़ित है और इसके चलते उन्हें कुछ भी निगलने में कठिनाई होती है. गुरुवार को लेह स्थित भारतीय वायुसेना के सियाचिन पायनियर्स चॉपर यूनिट को एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की मांग मिली. 35 वर्षीय बीमार महिला का नाम स्टानजिन लाटोन था. स्टानजिन लाटोन लेह के शिनकुन ला पास घाटी के कुरगिआक गांव में रहती हैं. इस रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को अंजाम देने के तहत एयरफोर्स के जांबाज पायलटों ने चीता हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर कुरगिआक से उन्हें एयर लिफ्ट किया. एयरफोर्स ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जानकारी दी कि गांव काफी ऊंचाई पर था जिसके चलते ऑक्सीजन की कमी थी. वहीं इस वजह से बीमार महिला को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. पहले महिला को उसके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और फिर एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर को वापस लौटना था. हालांकि बर्फानी मौसम, सर्द तेज हवाओं और कम रोशनी ने इस काम में काफी दिक्कतें पैदा कीं. इन सब मुसीबतों के बावजूद एयरफोर्स के पायलट ने बेहतरीन तरीके से उड़ान भरकर ऑपरेशन को पूरा किया और गर्भवती महिला की जान बचाने में कामयाबी हासिल की. a-2 पाकिस्तान और चीन की सीमा से सटा लेह इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है और सड़क मार्ग से यहां पहुंचना बेहद मुश्किल भी है. लिहाजा एयरफोर्स की मदद की इस मुहिम की लोग तारीफ कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget