एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: भारत को अभी लानी होगी कुछ और विदेशी वैक्सीन

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V की पहली खेप के मिल जाने से देश में टीकाकरण अभियान में कुछ तेजी तो आयेगी लेकिन यह नहीं कह सकते कि वैक्सीन की कमी का संकट पूरी तरह से खत्म हो जायेगा.

नई दिल्लीः कोरोना के भयावह संकट को झेल रहे भारत के लिए आज उम्मीद की एक नई किरण तो जगी है लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन तैयार करने और उसे हर नागरिक को उपलब्ध कराने के लक्ष्य से हम अभी काफी दूर हैं. रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V की पहली खेप के मिल जाने से हमारे टीकाकरण अभियान में कुछ तेजी तो आयेगी लेकिन यह नहीं कह सकते कि वैक्सीन की कमी का संकट पूरी तरह से खत्म हो जायेगा.

विशेषज्ञों के मुताबिक वैक्सीन के संकट से उबरने में अभी चार-पांच महीने का वक़्त और लग सकता है. केंद्र सरकार ने एक मई से 18 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन देने का ऐलान तो कर दिया लेकिन उसे भी यह अहसास नहीं था कि इसकी कमी के चलते कई राज्य टीकाकरण के तीसरे चरण का अभियान तय वक़्त पर शुरु ही नहीं कर पाएंगे. साथ ही आज ऐसा हुआ भी. लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि रुसी वैक्सीन के आ जाने से यह अभियान कुछ रफ़्तार पकड़ेगा.

28 अप्रैल तक 14 करोड़ से अधिक टीके दिए जा चुके थे

वैसे भारत में हर दिन कोरोना वायरस वैक्सीन की 20 लाख से कुछ अधिक खुराक उपलब्ध हो रही हैं. अवर वर्ल्ड इन डेटा नाम की वेबसाइट के मुताबिक़ 28 अप्रैल तक 14 करोड़ से अधिक टीके दिए जा चुके थे. 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों में चीन और अमेरिका के बाद भारत का नंबर है.लेकिन प्रति 100 व्यक्ति भारत में अब तक केवल 10.6 लोगों को ही खुराक मिली है. देश की लगभग 8.9% आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है जबकि केवल 1.8% आबादी को दोनों डोज़ दिए गए हैं.वैक्सीन की कमी के कारण ही भारत में टीकाकरण की रफ्तार बहुत धीमी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया के कई देशों में वैक्सीन का ट्रायल तेजी से चल रहा है और आने वाले महीनों में हर देश के पास प्रभावी वैक्सीन के कई विकल्प मौजूद होंगे.फ़िलहाल भारत के पास तीन किस्म की वैक्सीन उपलब्ध है लेकिन सरकार को सोचना होगा कि वह कुछ और विदेशी वैक्सीन को अपने यहां इस्तेमाल की मंजूरी दे,ताकि आबादी के बड़े हिस्से को इनकी खुराक जल्द मिल सके.

तीनों ही वैक्सीन को कुछ देशों में आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी दी जा चुकी है

मसलन, कोविडफ़ाइज़र-बायोएनटेक और मॉडर्ना की कोविड वैक्सीन, ये दोनों 'मैसेंजर आरएनए वैक्सीन' हैं जिन्हें तैयार करने में वायरस के आनुवांशिक कोड के एक हिस्से का उपयोग किया जाता है. ये वैक्सीन एंटीजन के कमज़ोर या निष्क्रिय हिस्से का उपयोग करने की बजाय, शरीर के सेल्स को सिखाते हैं कि वायरस की सतह पर पाया जाने वाला 'स्पाइक प्रोटीन' कैसे बनायें जिसकी वजह से कोविड-19 होता है.

ऑक्सफ़ोर्ड और एस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन भी अलग है. वैज्ञानिकों ने इसे तैयार करने के लिए चिंपांज़ी को संक्रमित करने वाले एक वायरस में कुछ बदलाव किये हैं और कोविड-19 के आनुवंशिक-कोड का एक टुकड़ा भी इसमें जोड़ दिया है. इन तीनों ही वैक्सीन को अमेरिका और ब्रिटेन समेत कुछ देशों में आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी दी जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: संसद पेपर लीक पर बवाल, केंद्र को घेरने की तैयारी में राहुल
LIVE: संसद पेपर लीक पर बवाल, केंद्र को घेरने की तैयारी में राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget