एक्सप्लोरर

MQ-9B Predator Drones की क्‍या है ताकत, कैसे होता है यह ऑपरेट, जानें सबकुछ

Predator Drones: भारत ने अमेरिका के साथ 3 अरब डॉलर का बड़ा रक्षा सौदा करने का फैसला किया है. इसके तहत बेहद ही आधुनिक प्रीडेटर ड्रोन खरीदे जाएंगे.

Predator Drones: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले भारत ने अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से प्रीडेटर ड्रोन्स (MQ-9B Reaper Drones) खरीदने का फैसला किया है. बीती 15 जून को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके तहत भारत 31 ड्रोन खरीदेगा, जिसमें 15 एमक्यू-9बी सी गार्डियंस (Sea Guardians) और 16 स्काई गार्डियंस (Sky Guardians) शामिल होंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिग्रहण प्रस्ताव को अब सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की मंजूरी लेनी होगी. ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान सरकार से सरकार के बीच होने वाले इस सौदे पर मुहर लग सकती है. फरवरी 2020 में 24 एमएच-60 आर एंटी-सबमरीन युद्धक हेलीकॉप्टर के बाद यह अमेरिका से पहली बड़ी खरीद होगी.

क्या है एमक्यू-9बी रीपर

एमक्यू-9बी रीपर या प्रीडेटर ड्रोन्स एक मानव रहित हवाई वाहन (UAV) है, जिसे अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने बनाया है. अमेरिकी वायु सेना इसका इस्तेमाल करती है. ये एमक्यू-1 सीरीज का ड्रोन है, जिसका विकास 1990 के दशक में शुरू हुआ था. भारत जो दो ड्रोन खरीद रहा है, उनमें सी गार्डियन समुद्री निगरानी के लिए खास है जबकि स्काई गार्डियन ड्रोन का इस्तेमाल जमीनी सीमा की रखवाली के लिए किया जाएगा.

ये है क्षमता

ये ड्रोन रीयल-टाइम तस्वीरे इकट्ठा करने के साथ ही इसे विश्लेषण के लिए ग्राउंड स्टेशन पर भेज सकता है. ये एडवांस सेंसर और कैमरों से लैस है, जो इसे सैन्य अभियानों, सीमा की निगरानी और आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बहुत अहम बना देता है. एमक्यू-9 रीपर एजीएम-144 हेलफायर मिसाइल, लेजर गाइडेड बम समेत कई प्रकार के हथियारों को ले जाने में सक्षम है. 

240 नॉट्स की स्पीड

द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी रफ्तार 240 नॉट्स ट्रू एयरस्पीड (केटीएएस) है. इसमें 1746 किलोग्राम पेलोड क्षमता है, जिसमें 1361 किलोग्राम बाहरी स्टोर शामिल हैं. इसके नाम की भी खासियत है, जिसमें 'एम' का मतलब मल्टी रोल से है, जबकि 'क्यू' का संबंध दूर से संचालित किए जाने को लेकर है, जबकि '9' का अर्थ दूर नौवीं सीरीज से है.

भारत के पास अभी दो सी गार्डियन ड्रोन हैं, जो उसने जनरल एटॉमिक्स से लीज पर लिए हैं. द्रोनों ड्रोन को तमिलनाडु में इंडियन नेवी के एयर स्टेशन आईएनएस राजालि पर तैनात किया गया है. 

तीनों सेनाओं के पास होंगे ड्रोन 

सभी 31 ड्रोन एक ट्राई-सर्विस कमांड के तहत काम करेंगे और समान रूप से वितरित नहीं किए जाएंगे. भविष्य के थियेटर कमांडर और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के प्रमुख ने निर्देशन में तीन ऑपरेशनल सेंटर मिशन स्पेसिफिक रोल्स के आधार पर इसकी भूमिका तय करेंगे.

यह भी पढ़ें

Election 2024: क्या मोदी के खिलाफ नहीं बन पाएगा ग्रैंड अलायंस ? जानें नीतीश के मिशन 2024 की राह में क्या हैं रोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget