एक्सप्लोरर

Weather Update: अब गर्मी ढहाएगी सितम! दिल्ली में दर्ज हुआ सबसे गर्म दिन, लगातार बढ़ रहा पारा, जानें 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली में 9 अप्रैल का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है.

Today Weather Update: गर्मी ने हफ्तों की राहत के बाद फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में रविवार (9 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस साल का सबसे ज्यादा है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि तापमान में यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी.

इससे पहले दिल्ली में 15 मार्च को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो 34.3 डिग्री सेल्सियस था. शनिवार (8 अप्रैल) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस था. न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस था. इस बीच शुष्क पश्चिमी धूल भरी हवाओं के चलते 9 अप्रैल को देश की राजधानी में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गई.

3-5 डिग्री बढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग ने पहले रविवार और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अब संशोधित पूर्वानुमान में कहा है कि अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना नहीं है. पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 3-5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और शनिवार तक 37 डिग्री को छू सकता है.

दिल्ली में आमतौर पर मार्च में ही पारा 35 डिग्री के निशान को पार कर जाता है, लेकिन इस साल मार्च के दूसरे पखवाड़े से रुक-रुककर शुरू हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत रही. पिछले साल 31 मार्च को ही 39.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. मार्च 2021 में यह 40.1 डिग्री सेल्सियस (30 मार्च) को रिकॉर्ड किया गया था.

बारिश को लेकर बदला पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने रविवार और मंगलवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी. अब पूर्वानुमान को बदल दिया गया है. आईएमडी ने बताया है कि सप्ताह के आखिर हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान में एक चक्रवात गठन की उम्मीद थी, अब इसकी संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है. देश के अन्य हिस्सों में बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें

Pakistan: ये हैं पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिलाएं, जानिए क्या करती हैं और कितना कमाती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget