एक्सप्लोरर

Rainfall: देश के कई हिस्सों में आफत की बारिश जारी, यूपी-उत्तराखंड में येलो अलर्ट, जानिए दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

Rainfall Alert: यूपी (UP) के सीतापुर में घाघरा और शारदा नदियां उफान पर है. कई गांवों में पानी घुस गया है. आफत की बारिश (Heavy Rainfall) से उत्तराखंड में भी फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है.

IMD Rainfall Alert: देश के कई हिस्सों में आफत की बारिश जारी है. यूपी और उत्तराखंड (Uttarakhand) समेत कई और राज्य बारिश से बेहाल है. कई इलाकों में लगातार बारिश ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है. नैनीताल में सड़क के गुजर रही एक कार पहाड़ से गिरे पत्थर के नीचे आ गई. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ओडिशा (Odisha Rain) और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग क्षेत्रों में 20 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की आशंका है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर तक बारिश का अनुमान है.

यूपी में बारिश से लोग बेहाल

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से हाल बेहाल है. आज भी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. पिछले 3 दिनों की बारिश ने श्रावस्ती को पानी-पानी कर दिया है. राप्ती नदी खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. श्रावस्ती जनपद में 3 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा है. खेत पानी से भरे हुए हैं तो वहीं, सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. राप्ती नदी के तट पर बसे गाँव पर खतरा मंडराने लगा है.

घाघरा नदी में उफान से कई गांव डूबे

यूपी के सीतापुर में बनबसा शारदा और गिरजा बैराज से करीब 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा और शारदा नदियां उफान पर है. कई गांवों में पानी घुस गया है. रेउसा ब्लाक के गौलोक कोंडर क्षेत्र में घाघरा नदी के उफान से दर्जनभर गांवों में पानी भर गया है. गांव के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए हैं. लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. शनिवार की सुबह से बढ़े जलस्तर से लोध पुरवा, पासिन पुरवा, गार्गी पुरवा परमेश्वर पुरवा, जंगल टपरी, निर्मल पुरवा समेत कई गांवों में पानी भर गया है.

बलिया, हमीरपुर में बारिश से लोग बेहाल

बलिया में नहर पर बना पुल टूटने के बाद बिजली के खंभे को लोगों ने आवागमन का जरिया बना दिया है. जान जोखिम में डालकर स्कूली छात्रों और ग्रामीणों का बिजली के खंभे का पुल बनाकर आने जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. उधर, यूपी के हमीरपुर जनपद में बीते तीन दिनों तक हुई झमाझम बारिश से कई गरीबों के कच्चे घर धराशायी हो गए हैं. कच्चे घर गिरने से जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन 21 बकरियों की मलवे में दबकर मौत हो गई. साथ ही गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है. ऐसे में गरीबों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत नहीं

उत्तराखंड के कई हिस्सों में हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नैनीताल में सड़क के गुजर रही एक कार पहाड़ से गिरे पत्थर के नीचे आ गई. वहीं, उधमसिंहनगर में इतनी बारिश हुई कि कई इलाकों में पानी भर गया. हालात इस कदर बिगड़े हैं कि घरों में कैद लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. आफत की बारिश से उत्तराखंड में फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है. आज भी प्रदेश के पर्वतीय ज़िलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

ओडिशा में फिर शुरू होगा बारिश का दौर

ओडिशा में बारिश का दौर फिर से शुरू होने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण मौसम कार्यालय ने शनिवार को अगले चार दिनों में ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य के ऊपर सुबह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है. मौसम विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, इसके प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार के आसपास तटबंध के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आकार लेने को तैयार है. मछुआरों को मंगलवार को गहरे समुद्र वाले इलाकों में नहीं जाने का निर्देश दिया गया है. 

मछुआरों को खास निर्देश

मछुआरों को 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा की गति के साथ संभावित तूफानी मौसम के कारण अगले दो दिनों तक ओडिशा तट से बाहर निकलने से बचने के लिए भी कहा गया है. मौसम विभाग ने रविवार को कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजम, गजपति, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और कंधमाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को तटीय और दक्षिणी ओडिशा में 65-115 मिलीमीटर की भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कई जिलों में 116-204 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है.

किन-किन और राज्यों में बारिश

मानसून सिस्टम (Monsoon System) के कमजोर पड़ने और मानसून ट्रफ के भी हिमालय की तरफ खिसकने की वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है. 21 और 22 सितंबर को भी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में आज बारिश (Rainfall) की आशंका है. छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर तक, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 20 और 21 सितंबर को बारिश होगी. मौसम विभाग ने झारखंड में 20 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 20 सितंबर तक गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत के कई प्रदेशों में बारिश की संभावना जताई गई है. असम और मेघालय में 18-19 सितंबर को बारिश होगी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

हजारीबाग: गिरिडीह से रांची जा रही बस नदी में गिरी, 7 लोगों की मौत; प्रेसिडेंट-पीएम ने जताया दुख

Jamia Millia Islamia: जामिया ने एक्टिवस्ट सफूरा जरगर की कैंपस इंट्री पर लगाया बैन, आदेश जारी कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget