एक्सप्लोरर

भारत में तेजी से बदलते मौसम का क्या है कारण, क्यों सर्दियों ने इतनी जल्द ले ली विदाई? समझिए

India Weather: भारत में पिछले साल की तरह इस बार भी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी. मैदानी इलाकों में तो कुछ ही दिन ठंड का असर देखने को मिला. वहीं फरवरी के मध्य में ही गर्मी महसूस होने लगी.

India Weather News: साल 2022 की तरह ही इस साल भी सर्दियों ने भारत से जल्द विदाई ले ली है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. ऐसे में इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी होने के आसार हैं. हालात ये हो गए हैं कि साल 1901 के बाद भारत ने 2023 में सबसे गर्म फरवरी का सामना किया. फरवरी में औसत तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस था.

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले गर्मी के मौसम में हीटवेव पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा परेशान करेगी. बढ़ती गर्मी के चलते फसलों के नुकसान का खतरा भी मंडरा रहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, मौजूदा मौसम की स्थिति के लिए 'ग्लोबल वार्मिंग' जिम्मेदार है. वैश्विक औसत तापमान में निरंतर वृद्धि पश्चिमी विक्षोभ जैसी बड़ी मौसम संबंधी घटनाओं की गतिशीलता को प्रभावित कर रही है.

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तापमान और बारिश में असमानता/विसंगति मौसम के मिजाज में बदलाव का परिणाम है. इस सर्दी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की तीव्रता भी कम रही है. हालांकि, नवंबर के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ की इंटेंसिटी और फ्रीक्वेंसी पश्चिमी हिमालय में बढ़ने लगी थी, लेकिन फिर भी उसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिला.

नवंबर में नहीं दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर

नवंबर को 'ट्रांजिशन मंथ' के रूप में भी जाना जाता है, जिससे सर्दियों का आगमन होता है. आमतौर पर, महीने के अंत तक हिमालयी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात और वर्षा हो जाती है, लेकिन नवंबर 2022 में ऐसा नहीं हुआ. पांच पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में चले गए, इनमें से दो पश्चिमी विक्षोभ का थोड़ा बहुत असर पहाड़ी राज्यों और आसपास की तलहटी पर रिकॉर्ड किया गया. 

दिसंबर में भी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी

इसके बाद, दिसंबर की शुरुआत भी गरमाहट के साथ हुई. बारिश या बर्फबारी नहीं होने से पूरे उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के हिस्सों में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी. इस महीने में सात पश्चिमी विक्षोभ देखे गए, इनमें से केवल एक (28-30 दिसंबर) के कारण पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हुई. हालांकि, बाकी छह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर थे और इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित नहीं किया.

जनवरी में बदला मौसम का मिजाज

जनवरी की शुरुआत बिल्कुल अलग थी, जिसमें मध्यम से सक्रिय तीव्रता के कई पश्चिमी विक्षोभ नियमित अंतराल पर दिखाई दिए. इसके साथ, उत्तर पश्चिम भारत, विशेष रूप से पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और हिमपात दर्ज किया गया. इस क्षेत्र में 28 प्रतिशत की अधिक बारिश हुई. जनवरी के दौरान, सात पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारतीय क्षेत्र में चले गए. वहीं चार बार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई.

फरवरी में भी रफूचक्कर हो गई सर्दी!

इसके बाद, फरवरी का मौसम बिल्कुल दिसंबर की तरह रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी विक्षोभ तो थे, लेकिन उनका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया. इस वजह से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होती रही और तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौजूदा समय में जलवायु परिवर्तन का काफी असर दिखाई दे रहा है.

अब गर्मी सताएगी

जलवायु परिवर्तन पर इंटर-गवर्नमेंट पैनल (IPCC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में आने वाले दिनों में हीटवेव में बहुत ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है. अनुमानों से पता चलता है कि भारत सहित दक्षिण एशिया का एक बड़ा हिस्सा आने वाले समय में गर्मी के तनाव की स्थिति का अनुभव करेगा और सर्दियों के दिन कम हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Weather Today Update: क्या उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत? इन राज्यों के लिए अगले 72 घंटे मुश्किल भरे, जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget