एक्सप्लोरर

India-UAE Virtual Summit: PM Modi और यूएई के युवराज के बीच शिखर बैठक आज, द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

India-UAE Virtual Summit: भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को अगले स्तर पर ले जाएंगे. यूएई, भारत का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है.

India-UAE Virtual Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अबू धाबी के युवराज और यूएई के सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) आज डिजिटल माध्यम से शिखर बैठक करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा के साथ ही साझा हितों से संबंधित क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे.

अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है यूएई

समझा जाता है कि इस बैठक में दोनों नेता (मोदी और नाहयान) दोनों देशों के ऐतिहासिक और मित्रतापूर्ण संबंधों के बारे में अपनी दृष्टि पेश करेंगे. यह शिखर बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहा है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है.

बयान में कहा गया है कि हाल के सालों में भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंध सभी क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं और दोनों पक्ष ने समग्र सामरिक गठजोड़ किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015, 2018 और 2019 में यूएई की यात्रा की थी, जबकि अबू धाबी के युवराज (क्राउन प्रिंस) साल 2016 और 2017 में भारत आए थे. दोनों पक्षों के बीच मंत्री स्तरीय यात्राएं भी हुई, जिसमें विदेश मंत्री स्तर की तीन यात्राएं और साल 2021 में वाणिज्य और उद्योग मंत्री की यूएई यात्रा शामिल है.

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार, निवेश और ऊर्जा संबंध मजबूत

मंत्रालय के बयान के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य सेवा और  खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में करीबी सहयोग किया था. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार, निवेश और ऊर्जा संबंध मजबूत बने हुए हैं और नवीकरणीय ऊर्जा, स्टार्टअप, फिनटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में भी सहयोग मजबूत हो रहा है. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण पहल समग्र आर्थिक गठजोड़ समझौता (सीईपीए) है. सीईपीए के लिये बातचीत सितंबर 2021 में शुरू हुई थी और यह पूरी हो गई है.

यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार

मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को अगले स्तर पर ले जायेगा. यूएई, भारत का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है और द्विपक्षीय कारोबार और निवेश में काफी वृद्धि होने की संभावना है. यूएई में भारतीय समुदाय के काफी संख्या में लोग रहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड महामारी के दौरान भारतीयों को सहयोग देने के लिये यूएई नेतृत्व की सराहना की थी.

यह भी पढ़ें-

Punjab Election: आतंकी हूं तो गिरफ्तार क्यों नहीं किया- PM Modi और Rahul Gandhi पर Kejriwal का पलटवार

UP Election: आखिर क्यों अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में करहल सीट पर मुलायम सिंह को उतरना पड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 'बार-बार बुलाने के बाद भी...'
परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 'बार-बार बुलाने के बाद भी...'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget