एक्सप्लोरर

सर्वदलीय बैठक में नेताओं ने वायुसेना को बधाई दी, आतंकवाद के खिलाफ प्रकट की एकजुटता

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बमबारी की. इस कार्रवाई में 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सीमा में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के लिए मंगलवार को देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने वायुसेना को बधाई दी और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे सरकार और अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं.

आधिकारिक जानकारी देने के लिए बुलाई थी सर्वदलीय बैठक 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नेताओं ने सरकार और सुरक्षा बलों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की. बैठक के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, ‘‘बड़े आतंकी शिविर पर की गई कार्रवाई के बारे में आधिकारिक जानकारी देने के लिए मैंने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सरकार की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल और लगभग सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.’’

आतंकवाद के खात्मे में सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं- कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि सभी लोगों ने एक सुर में वायुसेना को बधाई दी. फिर आतंकवाद के खिलाफ सरकार की ओर से की जाने वाली किसी भी कार्रवाई के समर्थन का आश्वासन दिया और पक्ष-विपक्ष का भेद किए बिना एकजुटता प्रकट की.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘‘हमने अपने जवानों के प्रयासों की सराहना की है और आतंकवाद के खात्मे में हम सदा अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं.’’

कौन-कौन हुए शामिल?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने वायुसेना की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘एक अच्छी बात है कि यह बहुत ही सटीक अभियान था जिसमें स्पष्ट रूप से आतंकवादियों और आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया.’’  सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, माकपा के सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और कुछ अन्य नेता शामिल हुए.

गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बमबारी की. यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है. पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

यह भी पढ़ें-

पुलवामा का बदला: एक क्लिक में जानें पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से लेकर अबतक की सभी बड़ी बातें

कन्फ्यूजन दूर कीजिए: भारत ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर हवाई हमले किए, जानें बालाकोट कहां है, जहां हुई है स्ट्राइक

पुलवामा का बदला: राजस्थान के चुरू में पीएम मोदी का एलान- सौगंध खाता हूं, देश नहीं मिटने दूंगा बालाकोट हमले के चश्मदीद ने कहा, लगा आसमान गरज रहा है या भूकंप आ रहा है वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget