एक्सप्लोरर

India-Pakistan Tension: भारत ने सिंधु के बाद अब बगलिहार बांध से रोका चिनाब का पानी, पाकिस्तान को दिया एक और झटका

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बगलिहार बांध के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है. पाकिस्तान इस मामले में विश्व बैंक की मध्यस्थता की मांग कर चुका है.

India-Pakistan Tension: भारत ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और एक्शन लिया है. अब भारत ने बगलिहार बांध के जरिए चिनाब नदी का पानी रोक दिया है. इसी तरह झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध को लेकर भी कड़ा कदम उठाने की योजना बना रहा है. एक सूत्र ने बताया कि जम्मू के रामबन में बगलिहार जलविद्युत बांध और उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा जलविद्युत बांध भारत को पानी छोड़ने के समय को विनियमित करने की क्षमता है.

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद दशकों पुरानी संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. विश्व बैंक की मध्यस्थता से की गई सिंधु जल संधि ने 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित किया है.

बगलिहार बांध को लेकर विवाद 

बगलिहार बांध दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है. पाकिस्तान इस मामले में विश्व बैंक की मध्यस्थता की मांग कर चुका है. पाकिस्तान को किशनगंगा बांध को लेकर भी खासकर झेलम की सहायक नदी नीलम पर इसके प्रभाव के कारण आपत्ति है.

सिंधु जल समझौता का इतिहास 

सिंधु जल समझौता, जिसे 1960 में भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षरित किया था. यह विश्व बैंक की मध्यस्थता में बना एक ऐतिहासिक करार था. इसका उद्देश्य था भारत और पाकिस्तान के बीच जल संसाधनों को लेकर भविष्य में टकराव से बचना. इस संधि के अंतर्गत रावी, सतलुज, ब्यास का अधिकार भारत को मिला. सिंधु, चिनाब, झेलम का नियंत्रण पाकिस्तान को सौंपा गया. हालांकि भारत को सीमित सिंचाई, विद्युत उत्पादन और घरेलू उपयोग की छूट मिली.

पाकिस्तान की जीवनरेखा सिंधु? 

पाकिस्तान की जल-आधारित अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार सिंधु नदी सिस्टम है. इसकी मदद से पाकिस्तान 93% पश्चिमी नदियों के पानी का इस्तेमाल करता है. 80% कृषि भूमि इसी जल पर निर्भर है. लाखों लोगों की रोजी-रोटी, शहरों का जल आपूर्ति नेटवर्क और हाइड्रो पावर उत्पादन इसी प्रणाली पर टिका है. इसलिए जब भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का संकेत दिया, पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व में घबराहट और आक्रोश देखने को मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल

वीडियोज

Bhiwadi Fire Breaking: भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, सबकुछ जलकर खाक! | Rajasthan
UP Election 2027: यूपी में Asaduddin Owaisi की एंट्री से किसको ज्यादा नुकसान-किसे फायदा? की एंट्री!
Top Headlines: अभी की बड़ी खबरें | T20 World Cup 2026 | RSS | PM Modi | Lalu Yadav | Salman Khan
T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप तीसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में बनाई जगह | IND Vs Pak
T20 World Cup 2026: शानदार जीत के बाद PM Modi ने टीम इंडिया को दी बधाई | Team India | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
राजस्थान के भिवाड़ी में आग ने लील ली 8 जिंदगियां, फैक्ट्री में भीषण आग के बाद मचा कोहराम
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
Sunday Box office: संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' का भी दिखा जलवा, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'ओ रोमियो' ने काटा बवाल, जानें- 'बॉर्डर 2'-'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों का हाल
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन जातियों को साधने की तैयारी में AAP! बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन जातियों को साधने की तैयारी में AAP! बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम
चारधाम यात्रा पर जाने का बना रहे हैं प्लान, यहां देख लें ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
चारधाम यात्रा पर जाने का बना रहे हैं प्लान, यहां देख लें ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस
Guava Side Effects: कुछ लोगों को दिक्कत क्यों देता है अमरूद, जानें किन 4 लोगों को इसे खाने से करना चाहिए परहेज?
कुछ लोगों को दिक्कत क्यों देता है अमरूद, जानें किन 4 लोगों को इसे खाने से करना चाहिए परहेज?
Embed widget