एक्सप्लोरर

Abdul Rehman Makki: आतंकी मक्की पर चीन की दरियादिली से भड़का भारत, ड्रैगन को लगाई लताड़

India slams China on Terrorism: भारत और अमेरिका पहले ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ मक्की को अपने घरेलू कानूनों के तहत आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध कर चुके हैं.

India Slams China on Terrorist Abdul Rehman Makki: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर दोहरे रवैये के लिए चीन को लताड़ लगाई है. चीन की ओर से आतंकी अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) को ग्लोबल आतंकी (Global Terrorist) नामित करने में अड़ंगा लगाने के बाद भारत ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ चीन (China) का दोहरा मापदंड है. आतंक (Terrorism) का मुकाबला करने का चीन का दावा खोखला है. चीन ने पाकिस्तान स्थित आंतकवादी मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आतंकी सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को रोक दिया है. जिसके बाद ये भारत के लिए एक तरह से झटका है.

भारत और अमेरिका (India and America) पहले ही संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ मक्की को अपने घरेलू कानूनों के तहत आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध कर चुके हैं. आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि ये पहली बार नहीं है जब चीन ने एक कुख्यात आतंकवादी की प्रस्तावित सूची को 'टेक्निकल होल्ड पर रखने के लिए अपने वीटो का इस्तेमाल किया है. 

आतंकवाद पर भारत ने लगाई चीन को लताड़

चीन ने इससे पहले भी वैश्विक आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर, पाकिस्तान स्थित और संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के रूप में नामित करने के प्रस्तावों को अवरुद्ध किया था. सरकारी सूत्रों ने मक्की के खिलाफ भारी सबूतों को देखते हुए चीन के फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. भारत ने इसे आतंकवाद के खिलाफ दोहरा मानक बताया है. सूत्रों के मुताबिक भारत ने कहा है कि चीन को अपनी प्रतिक्रिया पर विचार करना चाहिए जो आतंकवाद का मुकाबला करने पर दोहरे मानकों का संकेत देता है. 

चीन ने चला दांव

भारत और अमेरिका ने संयुक्त रूप से 1 जून को मक्की को सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा था. भारतीय अधिकारियों के अनुसार, मक्की लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जमात उद-दावा (जेयूडी) के राजनीतिक मामलों का उप प्रमुख है, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है. भारत और अमेरिका की साझा कोशिशों के खिलाफ सुरक्षा परिषद (Security Council) में चीन ने टेक्निकल होल्ड (Technical Hold) का दांव चला.

कई आतंकी हमलों में लश्कर का हाथ

कहा जाता है कि आंतकवादी अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के विदेश संबंध विभाग के प्रमुख के रूप में भी काम किया है और वह शूरा (शासी निकाय) का सदस्य होने के साथ-साथ जमात-उद-दावा की केंद्रीय और धर्म परिवर्तन करने वाली टीमों का सदस्य है. बता दें कि मुंबई 26/11 आतंकी हमला, लाल किला हमला 2000, रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमला 2008 की जिम्मेदारी भी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी. 

ये भी पढ़ें:

Agnipath Row: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अग्निवीरों के लिए सीटें होंगी आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट

Kashmir Killings: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने की सब इंस्पेक्टर की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget