एक्सप्लोरर

आशिया अंद्राबी की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान को दर्द, भारत ने कहा- उपदेश न दें

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, कभी - कभी वह भूल जाते हैं कि वह जो उपदेश देते है, उसका स्वयं पालन नहीं करते. हमने बार - बार उनसे कहा है कि आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो.

नई दिल्ली: कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित हनन को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणी पर जवाब देते हुए भारत ने कहा है कि पहले पाकिस्तान को अपनी धरती पर पनप रहा आतंकवाद रोकना चाहिए. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. पाकिस्तान ने महिला अलगाववादी नेता सईदा आशिया अन्द्राबी को तिहाड़ जेल भेजे जाने और हुर्रियत नेताओं शब्बीर अहमद शाह और मसर्रत आलम भट को हिरासत में लिये जाने पर भी चिंता जतायी थी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा , कभी - कभी वह भूल जाते हैं कि वह जो उपदेश देते है, उसका स्वयं पालन नहीं करते. हमने बार - बार उनसे कहा है कि आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो , पाकिस्तान की धरती से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादियों का समर्थन करना बंद करो. इसपर उन्होंने कभी कोई कार्रवाई नहीं की. इसपर हमारा रूख स्पष्ट और अटल है.

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार , पिछले महीने आयी संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार आयोग की जिस रिपोर्ट में कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का दावा किया गया है , उसे तैयार करने के दौरान आयोग के प्रमुख लगातार पाकिस्तानी मूल के एक कनाडाई पत्रकार के संपर्क में थे. पत्रकार ने स्वयं यह दावा किया है.

इस पर कुमार ने कहा , हम इस रिपोर्ट की मंशा पर भी सवाल उठा रहे हैं. इस दस्तावेज में अधिकारी का पूर्वाग्रह स्पष्ट नजर आ रहा है , जो बिना किसी जनादेश के काम कर रहे हैं और सूचनाओं के लिए अपुष्ट सूत्रों पर भरोसा कर रहे हैं. जो रिपोर्ट आयी है वह पूर्वाग्रहों से ग्रस्त है. यह स्पष्ट रूप से भेदभाव पूर्ण है.

पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस अफसर गुलाब सिंह शाहीन को सरकार के साथ संपत्ति विवाद के बाद मकान से बेदखल किये जाने के संबंध में सवाल करने पर कुमार ने कहा कि भारत इसकी घोर निंदा करता है.

कुलभूषण जाधव केस: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाकिस्तान 17 जुलाई को दाखिल करेगा जवाबी हलफनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget