एक्सप्लोरर

42 नए रडार स्टेशन को मंजूरी, पाकिस्तान पर रहेगी खास नजर

नई दिल्ली: देश के तटों की सुरक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज 42 नए रडार स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी दे दी. इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ खास नजर रखने के लिए कच्छ और खंबात की खाड़ी में दो खास तरह के वैसेल ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम को इन रडार स्टेशन से जोड़ा जायेगा.

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद ने 800 करोड़ रुपये के कोस्टल सर्विलांस सिस्टम के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी. बेंगलुरु स्थित सरकारी कंपनी, बीईएल ‘बाई इंडिया’ कैटेगैरी के तहत इन 42 रडार स्टेशन्स को स्थापित करेगी. इनमें से चार (04) स्टेशन्स मोबाइल होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, कच्छ और खंबात की खाड़ी में इन रडार स्टेशन्स के साथ वीटीएमएस यानि वैसैल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को भी जोड़ा जायेगा. इस सिस्टम के तहत समंदर में मौजूद सभी जहाज, युद्धपोत और बोट्स को ट्रैक किया जा सकता है. रक्षा खरीद परिषद में रक्षा मंत्री के अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव सदस्य होते हैं. सेनाओं के आधुनिकिरण और साजों-सामान खरीदने की जिम्मेदारी इसी कमेटी की होती है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कोस्टल सर्विलांस सिस्टम का ये दूसरा चरण है. इससे पहले मुंबई के 26/11 हमले के बाद पहले चरण में 46 रडार स्टेशन स्थापित किए गए थे. इन रडार स्टेशन्स के जरिए समंदर और समुद्री-तटों पर नजर रखी जाती है. बताते चलें कि मुंबई हमले के दौरान आतंकी समंदर के रास्ते ही पाकिस्तान से भारत में घुसे थे.

करीब दो साल पहले भी पाकिस्तान की एक संदिग्ध बोट ने अरब सागर में कोस्टगार्ड द्वारा पीछा किए जाने के बाद आग लगा ली थी. यही वजह है कि रक्षा मंत्रालय तटों की सुरक्षा पर खास ध्यान दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
सौरव दास का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, 'विपक्ष के नेता का यह कर्तव्य है कि...'
सौरव दास का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, 'विपक्ष के नेता का यह कर्तव्य है कि...'
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
‘तानाशाह को ज्ञानू से प्यार’, राहुल गांधी के हिरासत पर दीपके का हमला
‘तानाशाह को ज्ञानू से प्यार’, राहुल गांधी के हिरासत पर दीपके का हमला
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget