एक्सप्लोरर

एक मिनट में 128 टारगेट, रात में भी करेगा अटैक... बस 5 दिन बाद भारत को मिल जाएंगे सबसे खतरनाक 'अपाचे' हेलिकॉप्टर; PAK की उड़ जाएगी नींद

भारत को अमेरिका से 21 जुलाई को अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों की पहली खेप मिलने वाली है, जो पाकिस्तान सीमा पर तैनात होंगे. ये 'टैंक्स इन द एयर' हिंडन एयरबेस पर उतरेंगे.

भारतीय सेना की आक्रामक क्षमता और टोही अभियानों को जबरदस्त बढ़त देने वाली एक बड़ी डिलीवरी 21 जुलाई को होने जा रही है. इस दिन भारत को अमेरिका से अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों (Apache AH-64E) की पहली खेप मिलने वाली है. रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ये हेलिकॉप्टर पाकिस्तान सीमा पर तैनात किए जाएंगे, जिससे दुश्मन पर सटीक और प्रभावी प्रहार की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.

हिंडन एयरबेस पर उतरेंगे ‘टैंक्स इन द एयर’

'टैंक्स इन द एयर' के नाम से मशहूर ये उन्नत हेलिकॉप्टर भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे. इससे पहले 2023 में जोधपुर में सेना की पहली अपाचे स्क्वाड्रन बनाई गई थी, लेकिन वैश्विक आपूर्ति शृंखला में बाधा और भू-राजनीतिक बदलावों के चलते इनकी तैनाती बार-बार टलती रही. फिलहाल भारतीय वायुसेना की दो अपाचे स्क्वाड्रन पहले से एक्टिव हैं. एक पठानकोट और दूसरी जोरहाट में.

2015 में हुई थी पहली डील, ट्रंप की यात्रा के दौरान दूसरी

भारत ने 2015 में अमेरिका और बोइंग के साथ 22 अपाचे हेलिकॉप्टरों की पहली डील की थी, जिसकी आपूर्ति जुलाई 2020 में पूरी हुई. इसके बाद 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान $600 मिलियन की दूसरी डील साइन हुई, जिसके तहत सेना के लिए 6 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदे गए. इनकी डिलीवरी मई-जून 2024 के बीच होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई.

टाटा-बोइंग जॉइंट वेंचर से भारत में भी बन रहा है अपाचे

2023 में सेना को पहला हेलिकॉप्टर हैदराबाद स्थित Tata-Boeing Aerospace Ltd. से मिला था, जो मेक-इन-इंडिया के तहत एक बड़ा कदम था.

दुश्मन कहीं भी छिपा हो, अपाचे रहेगा अचूक

अपाचे हेलिकॉप्टर आधुनिक टार्गेटिंग सिस्टम्स से लैस हैं, जो हर मौसम में सटीक डेटा मुहैया कराते हैं. इनमें नाइट विजन नैविगेशन सिस्टम, लेटेस्ट कम्युनिकेशन, सेंसर, नेविगेशन और हथियार प्रणालियां शामिल हैं, जो सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं. दुनिया का सबसे खतरनाक माने जाने वाला अपाचे हेलिकॉप्टर एक मिनट में 128 अचूक टारगेट बना सकता है, जबकि इसमें नाइट विजन सेंशर भी होता है, जिससे ये रात में भी हमला कर सकता है. इस हेलिकॉप्टर के भारतीय सेना में शामिल होते ही पाकिस्तान की नींद उड़ जाएगी.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून को लेकर मच गया बवाल, 42 बार सुनवाई के बाद कोर्ट ने शहबाज सरकार को दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget