एक्सप्लोरर

Pakistan Killings: पाकिस्तान के पेशावर में दो सिख युवकों की हत्या को लेकर भारत का कड़ा रुख, जानें क्या कहा

Pakistan Killings: इस हत्याकांड को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि, इस घटना को लेकर भारत के लोगों और खासकर सिख समुदाय में बड़ी चिंता है.

Pakistan Killings of Sikhs: पाकिस्तान के पेशावर में दो सिख युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर पाकिस्तानी सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में है. वहीं अब भारत की तरफ से भी इस घटना को लेकर सख्त ऐतराज जताया गया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से पाकिस्तान से कहा गया है कि मामले की जांच गंभीरता से की जानी चाहिए. 

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दी सलाह
इस हत्याकांड को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि, इस घटना को लेकर भारत के लोगों और खासकर सिख समुदाय में बड़ी चिंता है. पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे इन हमलों को गंभीरता से लेते हुए इनकी जांच करे. मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को टारगेट किया गया हो, पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. साथ ही पाकिस्तान को अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा का खयाल रखने की सलाह दी गई है. 

दिनदहाड़े हुई थी हत्या
हमलावरों ने इस हत्याकांड को दिनदहाड़े अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो हमलावरों ने सुबह ये हमला किया, जिसमें सलजीत सिंह (42) और रंजीत सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई. हमले के बाद हमलावर फरार हो गए. सिख समुदाय के ये दोनों अल्पसंख्यक मसालों का कारोबार करते थे और पेशावर से लगभग 17 किलोमीटर दूर सरबंद के बाटा ताल बाजार में उनकी दुकानें थीं. अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

पाकिस्तानी पीएम ने की निंदा
हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना की निंदा की और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान को दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सजा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री से नागरिकों, विशेष रूप से गैर-मुसलमानों के जीवन और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का भी आग्रह किया. शरीफ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि इस ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ के पीछे पाकिस्तान के साथ दुश्मनी है. शरीफ ने देश के दुश्मनों को खत्म करने का संकल्प लिया.

Manik Saha Exclusive: त्रिपुरा के नए सीएम मणिक साह बोले - बिप्लब देब ने किया अच्छा काम, हमें चुनाव की चिंता नहीं

Rahul Gandhi in Chintan Shivir: चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी - कांग्रेस की तरह संवाद की छूट नहीं दे सकती बीजेपी और RSS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget