एक्सप्लोरर

काम की खबर: अब UTS एप से हिंदी में भी बुक करें अनारक्षित टिकट, 5 प्रतिशत बोनस भी मिलेगा, जानिए कैसे

गुगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी व्यक्ति यूटीएस एप डाउनलोड कर सकता है और भाषा को हिंदी में कर सकता है. रेल-वॉलेट के यूजर्स को रिचार्ज पर 5 प्रतिशत का बोनस भी मिलता है.

नई दिल्ली: अगर आप ज्यादातर रेल से सफर करते हैं और आपको टिकट बुक करते वक्त अंग्रेजी का ज्ञान न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो आपके लिए खुशखबरी है. अब रेल यात्री अनारक्षित टिकट हिंदी में भी बुक कर पाएंगे. रेलवे टिकट बुकिंग एप अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगा. इन-हाउस विकसित किया गया एप अब तक सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध था.

रेल-वॉलेट के यूजर्स को मिलेगा 5 प्रतिशत का बोनस

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि हमारी एप पर वर्तमान में करीब 1.47 करोड़ यूजर्स हैं. इस एप से यात्री अलग-अलग डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके अपनी टिकट बुक कर सकते हैं. एप में यात्रियों को रेल-वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और ई-वॉलेट की सुविधा मिलती है. बड़ी बात यह है कि रेल-वॉलेट के यूजर्स को रिचार्ज पर 5 प्रतिशत का बोनस भी मिलता है.

हिंदी से परेशानी होगी दूर

दरअसल अनारक्षित टिकट लेकर ज्यादातर यात्रीगण यात्री ट्रेनों में सफर करने वाले होते हैं. ऐसे में अगर वह ऑनलाइन अनारक्षित टिकट खरीद रहे हैं तो उसपर उनको अंग्रेजी में स्टेशन का नाम लिखना पड़ता था. ऐसे में जिन लोगों को अंग्रेजी नहीं आती, उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब हिंदी भाषा के आने से ऐसे यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी.

प्ले स्टोर से डाउनलोड करें यूटीएस एप

इस बाबत रेल मंत्रालय ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है कि अब अनारक्षित टिकट लेने के लिए हिंदी का प्रयोग कर सकते हैं. इसकी सहायता से मासिक टिकट का नवीनीकरण भी कराया जा सकता है. गुगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी व्यक्ति यूटीएस एप डाउनलोड कर सकता है और भाषा को हिंदी में कर सकता है.

यह भी पढ़ें-

Agriculture Programme: आज विशेष गुणों वाली 35 किस्म की फसलें राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

Corona Vaccination: देश में कल 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऐसा पांचवीं बार हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget