एक्सप्लोरर

भारतीय डाक करेगा कोरोना टेस्टिंग किट्स की डिलीवरी, ICMR ने रखा ने एक दिन में 1 लाख टेस्ट करने का लक्ष्य

कोविड-19 को हराने के लिए आईसीएमआर और भारतीय डाक ने हाथ मिलाया है. भारतीय डाक कोरोना को मिटाने और इसके जांच के लिए आईसीएमआर के टारगेट पूरा करने में सहयोग करेगा. भारतीय डाक कोरोना टेस्टिंग किट्स की डिलीवरी करेगा.

नई दिल्ली: पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है. इटली, स्पेन, अमेरिका के जैसे विकसित देशों के बाद भारत में भी इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है. भारत में इसे नियंत्रण करने के प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन जनसंख्या अधिक होने और लोगों की जागरूकता की कमी के चलते इसकी टेस्टिंग उचित तौर पर नहीं हो पा रही है. भारत के सभी क्षेत्रों में इसकी टेस्ट किट्स को पहुंचाना सबसे पहली प्राथमिकता बन गई है. जिससे की किसी को भी समय रहते इस बीमारी का पता चल जाए.

इस पर विचार करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और इंडिया पोस्ट ने गठबंधन किया है. इंडिया पोस्ट पूरे देश में कोरोनावायरस टेस्टिंग के लिए कोविड-19 टेस्टिंग किट को अपने 16 क्षेत्रीय डिपो से 200 अतिरिक्त लैब में डिलीवरी करेगा. एक आधिकारिक बयान में बताया गया, 'आईसीएमआर ने एक दिन में पूरे देश में एक लाख टेस्ट करने का लक्ष्य रखा है. इस अहम काम के लिए 156000 डाकघरों के बड़े नेटवर्क के साथ इंडिया पोस्ट कोविड-19 वॉरियर्स में बदल गया है.'

ड्राई आइस में टेस्टिंग किट्स की पैकिंग

आधिकारिक बयान में कहा गया कि टेस्टिंग किट्स की डिलिवरी की सूचना लैब को प्रतिदिन के आधार पर व्हाट्सएप के जरिए दी जाएगी. इंडिया पोस्ट कोलकाता, रांची, पटना, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, इंफाल और आइजोल सहित अन्य जगहों पर डिलीवरी कर चुका है. यह किट्स एक ड्राई आइस में पैक कि गई थी.

रवि शंकर प्रसाद ने की सराहना

केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इस पर खुशी जताई और सराहना की है. उन्होंने कहा कि आईसीएमआर और डाक विभाग के बीच पार्टनरशिप और प्रतबद्धिताएं की वह सराहना करते हैं. इंडिया पोस्ट लोगों के घरों पर चिट्ठियां, दवाइयां, आर्थिक सहायता पहुंचाता है. यहां तक लॉकडाउन के समय में जरूरतमंदों को भोजन का वितरण और राशन भी दे रहा है. इंडिया पोस्ट के डाकिए इस चुनौती भरे वक्त में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ें हैं.

दिल्ली में शराब खरीदने के लिए अब जरूरी होगा ई-टोकन, सरकार ने लॉन्च की ये वेबसाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget