एक्सप्लोरर

Swarm Drone: कौन से हैं वो स्वार्म ड्रोन्स? जिनकी ताकत पर फूला पाकिस्तान, भारत ने फेल कर दी नापाक हमले की कोशिश

India Pakistan War Situation: पाकिस्तान ने स्वार्म ड्रोन (Swarm Drone) से भारत पर हमला किया लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने 50 से अधिक ड्रोन गिराए.

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई 2025) रात नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ अलग-अलग जगहों पर ड्रोन से हमला करने का असफल प्रयास किया. दूसरी तरफ उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम यूनिट ने बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी स्वार्म ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया. 

स्वार्म ड्रोन्स ड्रोन में  AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन लर्निंग आधारित सिस्टम है. इसमें GPS आधारित नेविगेशन और थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी है. ये ड्रोन रियल टाइम कम्युनिकेशन बनाते हैं. रडार जाम करने और मल्टीपल एंगल से लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखते हैं. पाकिस्तान ने ठीक इसी तकनीक का इस्तेमाल कर जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, सांबा, अखनूर और नगरोटा जैसे संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की.

भारत का करारा जवाब
भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम यूनिट ने इस हमले को सर्जिकल सटीकता से नाकाम किया. सूत्रों के अनुसार भारतीय वायु रक्षा ने 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर गिरा दिया. सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में एंटी ड्रोन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक जैमर्स और थर्मल स्कैनर्स सक्रिय किए गए. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने लाहौर और सियालकोट के नजदीकी आतंकी ठिकानों को भी निशाना बनाया.

स्वार्म ड्रोन की ताकत हमारे पास भी
भारत पिछले वर्षों में स्वदेशी स्वार्म ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काफी निवेश कर चुका है. DRDO और निजी स्टार्टअप्स के साथ मिलकर भारत ने ऐसे ड्रोन विकसित किए हैं, जो दुश्मन के कंपाउंड, रडार, टैंक और कमांड पोस्ट को भेद सकते हैं. ऑपरेशन सिंदूर में इन स्वार्म ड्रोन का भी उपयोग किया गया, जिससे आतंकियों के ठिकानों को बिना किसी जमीनी नुकसान के निशाना बनाया गया.

पाकिस्तान का दुस्साहस और तैयारी की पोल
पाकिस्तान ने हमास शैली में किए गए इस हमले की रणनीतिक गहराई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हमास जैसी रणनीति अपनाकर पाकिस्तान भारत बार-बार नापाक कोशिशें कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget