एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: 'ईमानदारी से बात करें भारत-पाकिस्तान, दिल हों साफ, युद्ध हल नहीं', केंद्र से और क्या बोले फारूक अब्दुल्ला, जानें

Farooq Abdullah: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर ईमानदारी से बातचीत करें.

Farooq Abdullah On Kashmir Issue: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार (12 अगस्त) को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देना और रैलियां आयोजित करना केवल एक तमाशा है. यह तब तक जारी रहेगा जब तक भारत और पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर ईमानदारी से बातचीत नहीं करते. उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए दोनों देशों के दिल साफ होने चाहिए.

मीडिया ने जब उनसे पूछा कि कश्मीर में बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ाया दिया जा रहा और और पूरी घाटी में तिरंगा रैलियां निकाली की जा रही हैं तो क्या कश्मीर में हालात बदल गए हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि यह दिखावा है. अब्दुल्ला ने कहा, "भारत और पाकिस्तान को नेक इरादों से बात करनी चाहिए, क्योंकि युद्ध से कोई मसला हल नहीं होता."

कश्मीर पर ईमानदारी हो बात
नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष ने कहा, "जब तक दोनों देश कश्मीर मुद्दे पर ईमानदारी से बात नहीं करते, तब तक यह सब दिखावा है. यह तमाशा तब तक चलता रहेगा, जब तक दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हो जाती."

सरकार के दावों पर उठाया सवाल
इस बीच जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए एनसी अध्यक्ष ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में शांति है तो वहां आतंकवाद क्यों है, गोलियां क्यों चलाई जा रही हैं और सैनिक और लोग क्यों मारे जा रहे हैं?

बातचीत से होगा समाधान
फारूख अब्दुल्ला ने पूछा, "अगर कश्मीर में वास्तव में शांति है तो ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें (पाकिस्तान) लगता है कि इसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है. उन्हें कौन समझाएगा कि केवल बातचीत से ही मुद्दों का समाधान होगा. यूक्रेन में देखा जा सकता है कि युद्ध से क्या होता है."

'युद्ध से कुछ नहीं होगा हासिल' 
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण यूरोप आर्थिक रूप से नष्ट हो रहा है. वहा कौन मारा जा रहा है? यूक्रेन के लोग. वे क्या हासिल करेंगे? क्या इससे सीमाएं बदल जाएंगी? इसलिए भारत और पाकिस्तान दोनों को यह ध्यान रखना चाहिए कि युद्ध से कुछ हासिल नहीं होगा और केवल बातचीत से ही मुद्दों का समाधान होगा.

'खोली जाएं सीमा'
अब्दुल्ला ने आगे कहा, "हम चाहते हैं कि सीमाएं खोली जानी चाहिए ताकि हम कश्मीर का वह हिस्सा भी देख सकें जो उनके (पाकिस्तान) अधीन है. तब हम स्वीकार करेंगे कि वहां सच्ची शांति है."

यह भी पढ़ें- SCO वर्चुअल मीटिंग पर विदेश मंत्रालय ने बिलावल भुट्टो को दिया मुंह तोड़ जवाब, पाक विदेश मंत्री को बताया पूर्वाग्रह से ग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget