एक्सप्लोरर

Nuclear War: हवा, पानी, जमीन... अगर हुई न्यूक्लियर वॉर तो पाकिस्तान में मचेगी भयंकर तबाही, भारत के परमाणु हथियारों के बारे में जान लें

India-Pakistan Tension: हवा और पानी के मामले में भारत पाकिस्तान के मुकाबले बहुत ज्यादा मजबूत है. भारत के पास एक से बढ़कर एक हथियार हें, जो पूरे पाकिस्तान में तबाही मचा सकते हैं.

India vs Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले में 26 बेगुनाह और मासूमों की जिस तरह निर्मम हत्या की गई, उसका बदला जरूर लिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठोर शब्दों में पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं ये संदेश दिया है. उरी, पुलवामा और अब पहलगाम, सभी हमलों में किसी-न-किसी तरीके से पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है और लंबे समय से वह आतंकी संगठनों का पनाहगाह भी बना हुआ है.

दोनों देशों में जारी इस तनाव के बीच पाकिस्तान बार-बार न्यूक्लियर वॉर की धमकी दे रहा है. हालांकि, परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान भारत से मीलों दूर है. अगर वह कोई भी ऐसी हरकत करता है और भारत ने जवाब दिया तो पाकिस्तान का जो हश्र होगा उसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा.

भारत के पास 180 परमाणु हथियार, पाकिस्तान के पास कितने?
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट की 2025 की रिपोर्ट में दोनों देशों की परमाणु शक्ति का ब्योरा दिया गया और बताया गया है कि किसके पास कितने हथियार हैं. रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास 180 न्यूक्लियर वेपंस का जखीरा है, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 172 हथियार हैं. हवा और समंदर की बात करें तो अगर इन क्षेत्रों में वह कोई भी ऐसी वैसी हरकत करता है तो उसका इतना बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा कि उसको संभलने में कई साल बीत जाएंगे.

हवा में पाकिस्तान से कितनी ज्यादा है भारत की न्यूक्लियर पावर?
एयर डिलीवर्ड वेपन यानी हवा से वार के मामले में परमाणु शक्ति की बात करें तो इंडिया के पास तीन तरह एयरक्राफ्ट हैं, जो परमाणु हथियारों के साथ वार करने की क्षमता रखते हैं. बुलेटिन ऑफ द एटोमिक साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास मिराज 2000H, जगुआर HS और राफेल एयर डिलीवर्ड वेपन हैं. Mirage 2000 का इस्तेमाल कारगिल और बालाकोट एयर स्ट्राइक में भी किया जा चुका है. पाकिस्तान की बात करें तो उसके पास दो तरह के एयरक्राफ्ट हैं, जो न्यूक्लियर वेपन ले जाने में सक्षम हैं. इनमें मिराज III और IV शामिल हैं.

समंदर में पाकिस्तान से कितना मजबूत भारत?
समंदर में वार करने के लिए भारत के पास चार तरह की न्यूक्लियर मिसाइल हैं, जिनमें धनुष, K-15, K-4 और K-5 शामिल हैं. धनुष शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है और इसकी रेंज 350 से 600 किमी है. वहीं, K-15 की रेंज 700-750 किमी तक है और ये मिसाइल 500-1000 किलोग्राम तक के वॉरहेड्स ले जाने में भी सक्षम है. K-4 और K-5 लॉन्ग रेंज बैलिस्टिक मिसाइल हैं. K-4 की रेंज 3,500 किमी, जबकि K-5 की रेंज 5000 से 6000 किमी तक है. ये सभी मिसाइल सबमरीन से लॉन्च की जा सकती हैं. पाकिस्तान के पास समंदर में वार करने के लिए सिर्फ बाबर-3 न्यूक्लियर मिसाइल है.

जमीन से वार करने में कौन आगे?
जमीन की बात करें तो भारत और पाकिस्तान दोनों के पास ही आठ तरह की न्यूक्लियर मिसाइल हैं. भारत के पास पृथ्वी-II, अग्नि- I,II,III,IV,V,VI, P हैं, जबकि पाकिस्तान के पास अब्दाली, गजनवी, शाहीन- I,II,III, गौरी, नस्र और बाबर 1A/2 मिसाइल हैं. अग्नि- I मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 700 से 1250 किमी है, अग्नि- II,III,IV,V,VI इंटमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल हैं और इनकी रेंज 2000 से 5000 किमी तक है. पृथ्वी-II शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है और इसकी रेंज 150 किमी तक है.

 

यह भी पढ़ें:-
Nuclear War: यूरोप से चुराया फॉर्मूला, कौन था पाकिस्तान को परमाणु बम देने वाला भोपाली परिवार का बेटा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget