एक्सप्लोरर

'गंभीर मामले पर निराधार आरोप', पन्नू की हत्या की साजिश वाली वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर बोला भारत

India On Pannun Murder Conspiracy Allegation: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश को लेकर अमेरिकी मीडिया ने रॉ अधिकारी पर सवाल उठाए हैं.

Pannun Murder Conspiracy News: ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर में दावा किया गया है कि अमेरिका में विक्रम यादव नामक रॉ अधिकारी पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल थे और इस कदम को भारतीय जासूसी एजेंसी के तत्कालीन प्रमुख सामंत गोयल ने मंजूरी दी थी. मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ये एक गंभीर मामला है और आरोप निराधार हैं.

रणधीर जयसवाल ने कहा, "संबंधित रिपोर्ट एक गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाती है. संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के नेटवर्क पर अमेरिकी सरकार की ओर से साझा की गई सुरक्षा चिंताओं को देखने के लिए भारत सरकार की गठित उच्च-स्तरीय समिति की जांच चल रही है. इस पर अटकलें और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां मददगार नहीं हैं."

'मामले को गंभीरता से ले रहा भारत'

उधर, व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश संबंधी आरोपों को गंभीरता से ले रहा है. हालांकि उसने इस मामले में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की जांच और न्याय विभाग की ओर से दायर आपराधिक मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जांच की जा रही है और न्याय विभाग आपराधिक जांच कर रहा है. 

उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और ‘‘हम कई क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं.’ पन्नू की हत्या की कथित साजिश पर खोजी रिपोर्ट के बारे में ज्यां-पियरे ने कहा, ‘‘हमने इस पर लगातार चर्चा की है और कई बार अपनी बात रखी है, चाहे यहां प्रधानमंत्री के साथ बैठक में हो या विदेश में किसी बैठक में हो.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर मामला है और हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. भारत सरकार ने हमसे बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं और इसकी जांच कराएंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच के आधार पर सरकार से जवाबदेही की उम्मीद करते हैं लेकिन हम अपनी चिंताओं को उठाते रहेंगे. यह रुकने वाला नहीं है. हम सीधा भारत सरकार के समक्ष अपनी चिंताओं को उठाते रहेंगे.’’

'पाकिस्तान में हिंसा के बीच रची गई साजिश'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अमेरिका में पन्नू को मारने की कथित साजिश पिछले साल जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को हुई घातक गोलीबारी के साथ मेल खाती है. पश्चिमी देशों के अधिकारियों के अनुसार वह अभियान भी यादव से जुड़ा था. वाशिंगटन पोस्ट की खबर में यह भी कहा गया है कि हत्या की दोनों साजिश पाकिस्तान में हिंसा बढ़ने के बीच रची गयी जहां निर्वासन में रह रहे और नरेन्द्र मोदी सरकार के आतंकवादी करार दिए गए कम से कम 11 सिख या कश्मीरी अलगाववादियों की पिछले दो साल में हत्या कर दी गयी है.

पन्नू मामले में अमेरिका के लगाए आरोपों की जांच के बारे में पूछे जाने पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले सप्ताह कहा था ‘‘हमने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. समिति अमेरिका द्वारा हमसे साझा की गयी सूचना पर गौर कर रही है क्योंकि इसका हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी समान रूप से प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Pannun Case: सिख अलगाववादी नेता पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल थे रॉ अधिकारी विक्रम यादव, किसने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
Parliament Monsoon Session LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget