एक्सप्लोरर

चीन से तनातनी के बीच पीएम मोदी बोले- विश्वशांति के लिए सक्षम भारत बेहद जरूरी

डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (डीएमए) और फिक्की ने वेबिनार का आयोजन किया था. पीएम इसके वक्ता नहीं थे लेकिन वे अचानक इस वेबिनार से जुड़े.

नई दिल्ली: एलएसी पर चीन से चल रही तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर से कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य देश को सक्षम बनाना है ताकि विश्व में शांति कायम रखी जा सके.  प्रधानमंत्री मोदी गुरूवार को 'रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर' सेमिनार में बोल रहे थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर से ग्लोबल इकोनॉमी को तो स्थिरता मिलेगी ही साथ ही भारत भी सक्षम बन पाएगा, जो विश्वशांति के लिए बेहद जरूरी है और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य भी है.

डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (डीएमए) और फिक्की द्वारा आयोजित इस ‌वेबिनार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित डिफेंस इंड्रस्टी के लोग मौजूद थे. पीएम इस वेबिनार का पहले से हिस्सा नहीं थे. लेकिन वे अचानक‌ इस वेबिनार के समापन के समय जुड़ गए और करीब 18 मिनट तक संबोधित किया.‌ इस दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा, "हम स्वदेशी हथियारों से युद्ध लड़ें और विजय होकर लौटें, इससे बड़ी खुशी हमें नहीं मिल सकती."

पीएम ने भी कहा कि आत्मनिर्भर-भारत सिर्फ देश के लिए ही नहीं है बल्कि मित्र-देशों को हथियार और साजों सामान भी सप्लाई किए जा सकते हैं, जिससे भारत के हिंद महासागर क्षेत्र में नेट-सिक्योरिटी प्रोवाइडर की भूमिका और मजबूत होगी.

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर-भारत को सफल बनाने के लिए वे 'मिशन-मोड' में हैं. पीएम ने कहा कि वर्षों से भारत हथियार आयात करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश था लेकिन अब हमारा मकसद स्वदेशी रक्षा उद्योग पर लगाई बंदिशों को खत्म करना है. और इसी के लिए रक्षा क्षेत्र में 74 प्रतिशत विदेशी निवेश की मंजूरी दे दी गई है (ऑटोमैटिक रूट के जरिए).

इस मौके पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज के समय में तकनीक ही क्षमता हासिल होगी और वही देश अग्रणी होगा जो कटिंग ऐज टेक्नोलॉजी का इ‌स्तेमाल करेगा. ये बेहद जरूरी है कि भारत की सैन्य-ताकत स्वदेशी तकनीक पर आधारित हो तभी 'हम सामरिक-आत्मनिर्भरता का इस्तेमाल कर सकेंगे.'

बता दें कि मई के महीने से एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है. टकराव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक स्तर पर एक दर्जन से ज्यादा मीटिंग हो चुकी हैं, लेकिन टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच सीडीएस जनरल रावत ने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि अगर चीन से बातचीत फेल हुई तो भारत के पास सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला है.

दाऊद इब्राहिम पर पाकिस्तान ने बदला रुख तो भारत ने कहा- वह कभी भी प्रतिबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं चाहता 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?
Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget