एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: पश्चिम और दक्षिण भारत में भारी बारिश ने मचाई तबाही, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

गोवा में सत्तारी और बिचोलिम तहसील समेत कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के बाद कुछ नदियां उफान पर होने के कारण कई मकान डूब गए हैं.

नई दिल्ली: पश्चिम और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है. महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 129 लोगों की मौत हो गई. कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई. यहां आठ स्थानों पर भूस्खलन हुआ और करीब नौ हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया. सरकार ने सात जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.

गोवा में भारी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद आई बाढ़ से संबंधित घटना में एक महिला की मौत हो गई और करीब 1,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. सैंकड़ों लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. यह बाढ़ राज्य में पिछले 40 साल में आई प्रलयकारी बाढ़ में एक है. इस बीच, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए दो 'रेड अलर्ट' जारी किए. तेलंगाना में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और सड़क संपर्क प्रभावित रहा. 

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर छींटे पड़े. हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया.

आज का मौसम पूर्वानुमान

  • तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, रायलसीमा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है.


ये भी पढ़ें-
भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां, महाराष्ट्र से कर्नाटक तक भयावह हालात, पुणे मंडल से 84 हजार लोगों को निकाला गया | जानें बड़ी बातें

महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 129 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget