एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में बाढ़ जैसी स्थिति, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए मदद की गुहार लगायी.

India Monsoon Update: उत्तर भारत में शुक्रवार को उमस भरा मौसम रहा, वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी. मध्य प्रदेश में एक सप्ताह से जारी बारिश के कुछ थमने के बाद भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. आईएमडी ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है. पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर 'ऑरेंज अलर्ट' के तहत 64 से 204 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है.

राजस्थान में जनजीवन प्रभावित
राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद एक घर की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई. राज्य के हाड़ौती क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है. मौसम विभाग ने शनिवार को सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली और बारां जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

राष्ट्रीय राजधानी में उमस की स्थिति रही और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नमी का स्तर 88 प्रतिशत से 55 प्रतिशत के बीच रहा. हरियाणा और पंजाब में भी दिल्ली के समान ही मौसम रहा. गुरुग्राम में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

आज का मौसम पूर्वानुमान

  • राजस्थान के पूर्वी हिस्सों और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.
  • पश्चिम बंगाल,विदर्भ, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और केरल, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.
  • सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • उत्तर प्रदेश, दक्षिण गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश संभव है.

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी. वहीं पश्चिम बंगाल में दामोदर घाटी निगम बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कम से कम छह जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं. हुगली जिले के हजारों ग्रामीणों ने राहत शिविरों में पनाह ली है. चक्रवाती प्रवाह के कारण झारखंड और बिहार में भी रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें-
Delhi School Reopen: दिल्ली में कब खुलेंगे दोबारा स्कूल? DDMA की बैठक में लिया गया फैसला

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के लाभार्थियों से करेंगे बात, कमल नाथ ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget