एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: आज से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ज्यादा होगी बारिश, महाराष्ट्र-गोवा को मिल सकती है राहत

कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों सहित पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता में और कमी आने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश ने कई लोगों की जान ले ली है.

India Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं, जिससे बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है. वहीं, आईएमडी के मुताबिक, आज से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.

महाराष्ट्र में बारिश ने बरपाया कहर

आईएमडी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा और पास में महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों सहित पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता में और कमी आने की संभावना है.’’ पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश ने कई लोगों की जान ले ली है और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

जुलाई तक गुजरात में तेज बारिश होने की संभावना

आईएमडी ने कहा कि जुलाई तक गुजरात में तेज बारिश होने की संभावना है और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इसके बाद बारिश में कमी के आसार हैं. उसके मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है और इसके बाद बारिश कम होगी.

27-28 जुलाई को पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

आईएमडी ने बताया कि 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-28 जुलाई को और पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जुलाई को बारिश के आसार हैं. उसने कहा कि 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी बारिश हो सकती है.

आज का मौसम पूर्वानुमान-

  • मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा में कुछ भारी से बहुत भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

Mumbai Lift Collapsed: मुंबई में लिफ्ट गिरने से 5 की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे आदित्य ठाकरे, ओवरलोडिंग की वजह से हादसे की जताई आशंका

परमवीर: करगिल में पकड़े जाने के बाद मिली भारी यातनाएं, लेकिन देश के खिलाफ एक शब्द तक न बोले कैप्टन सौरभ कालिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने देश को दी बधाई, 13वीं बार लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने देश को दी बधाई, 13वीं बार लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget