एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: बंगाल और मध्य प्रदेश में बाढ़ ने मचाई तबाही, राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपडेट

मध्य प्रदेश में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ तथा अन्य एजेंसियों की मदद से 6000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सका है.

India Monsoon Update: देशभर में मानसूनी बारिश जारी है. बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब समेत तमाम राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह बाढ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और विकराल हो गई, जिसमें आठ और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 23 हो गई है. दक्षिण बंगाल में पहले से ही गंभीर बाढ़ की स्थिति और खराब होने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह तक बाढ़ प्रभावित जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. वैज्ञानिकों ने नदियों के जल स्तर में वृद्धि और पश्चिम बंगाल में निचले इलाकों में बाढ़ के प्रति भी सचेत किया है.

मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश से उपजी बाढ़ भारी तबाही लेकर आई है. ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है. प्रदेश के उत्तरी भाग के 1250 से अधिक गांवों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है. 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि 1950 लोग अब भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हैं और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं. चंबल नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है. कोटा बैराज से छोड़े गये पानी से भी जल स्तर और बढ़ने की संभावना है.

देशभर के दूसरे राज्यों के मौसम का हाल
राजस्थान के बूंदी जिले में भारी बारिश के कारण बुधवार को एक घर पर एक दीवार गिर गई जिससे उसमें रहने वाले सात लोगों की मौत हो गई. राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और सौ से अधिक गांवों का सड़क का संपर्क कट गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "कोटा, बारन, बूंदी और झालावाड़ में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति हो गई है. प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं."

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन से चार दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा. उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब भी 1950 लोग फंसे हुए हैं. राज्य के शेओपुर जिले के कुछ गांव पूरी तरह डूब गए हैं लेकिन वहां फंसे लोग सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें-
Corona Second Wave: आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, सामूहिक समारोह पर अंकुश लगाने का दिया सुझाव

Exclusive: राज्यसभा चेंबर का टूटा गेट, TMC सांसद पर लगा आरोप, हो सकती है कड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget