एक्सप्लोरर

Exclusive: राज्यसभा चेंबर का टूटा गेट, TMC सांसद पर लगा आरोप, हो सकती है कड़ी कार्रवाई

Exclusive: राज्यसभा सचिवालय ने इस बारे में रिपोर्ट मंगवाई है. एक लेडी सिक्योरिटी ऑफिसर भी इस घटना में घायल हुई है. सुरक्षा एजेंसी से लेडी के फोटोग्राफ भी सचिवालय ने मांगे हैं.

Exclusive: संसद में आज एक और अप्रिय घटना घट गई है. सांसदो का व्यवहार संसदीय मर्यादाओं को लांघता नजर आ रहा है. राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों ने राज्यसभा के चेंबर के एक गेट को तोड़ने की कोशिश की. इस दौरान गेट का कांच टूट गया. बताया जा रहा है कि निलंबित सांसद राज्यसभा के सदन में प्रवेश करना चाहते थे. सूत्रों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी को चोटें आई हैं.

राज्यसभा सचिवालय ने इस बारे में रिपोर्ट मंगवाई है. एक लेडी सिक्योरिटी ऑफिसर भी इस घटना में घायल हुई है. सुरक्षा एजेंसी से लेडी के फोटोग्राफ भी सचिवालय ने मांगे हैं. टीएमसी सांसद डोला सेन ने ट्वीट करके खुद बताया, 'सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद हम में से 4 तृणमूल सांसदों को जिन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था, राज्यसभा में प्रवेश करने का प्रयास किया. हमें ऐसा करने से रोका गया. सदन के दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद हमारा निलंबन समाप्त हो गया, हमें क्यों रोका गया? लोकतंत्र नए निचले स्तर पर पहुंचा है.'

घटना की निंदा

हालांकि डोला सेन ने ये नहीं बताया कि उन्होंने और कुछ अन्य सांसदो ने राज्यसभा के चेंबर का गेट तोड़ने की कोशिश की और ऐसे हालात में एक महिला सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गई है. बीजेपी सांसद कांता कर्दम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा, 'ये गरिमा का सदन है, ये जिस दिन से सदन चल रहा, उस दिन से देखने को मिला है कि ये लोग अमर्यादित व्यवहार रखते हैं. टीएमसी के सांसद सीटी बजाते सदन में घुसते हैं. महिलाओ के सामने अमर्यादित बात करते हैं. महिला सिक्योरिटी वालों से धक्का करते हैं, ये ठीक नही है, पूरा देश देख रहा है.

वहीं माना जा राह है कि कल सभापति वेंकैया नायडू इस घटना का संज्ञान ले सकते हैं और जिम्मेदार सांसदो पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. इस मामले में राज्यसभा सचिवालय ने पूरी घटना का CCTV फूटेज भी मांगा हैं.

यह भी पढ़ें:
संसद परिसर में भिड़े पंजाब से कांग्रेस और अकाली दल सांसद, कृषि कानूनों को लेकर हुई तीखी नोकझोंक
Pegasus Issue: संसद में बने गतिरोध के लिए विपक्षी दलों ने केन्द्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार, बताया- 'अड़ियल और अहंकारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget