एक्सप्लोरर

S Jaishankar: पीएम मोदी की वजह से आज भारत की आवाज दुनिया में बुलंद, जानिए, अमेरिका से रिश्तों पर विदेश मंत्री ने क्या कहा

India Matters In The World: आज के समय में भारत दुनिया के लिए मायने रखता है और अपनी आवाज बुलंद कर पा रहा है तो इसके पीछे की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. विदेश मंत्री जयशंकर ने ये बात कही है.

Jaishankar Praises PM: भारत (India) के विदेश विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने रविवार को अमेरिका (America) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि आज अगर दुनिया में भारत की आवाज बुलंद है तो उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का हाथ है. उन्होंने कहा यहां जो मुलाकातों का दौर चला है उसकी प्रतिक्रिया के आधार पर ये बात कह रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना अधिवेशन में भाग लेने अमेरिका गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में कई नेताओं के साथ बैठकें की. इसके बाद उन्होंने भारतवंशियों के एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया. इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से आज दुनिया में भारत की आवाज का असर होता है. भारत आज विश्व में मायने रखता है.

दुनिया में भारत को गंभीरता से लिया जा रहा

यूएस इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल और फाउंडेशन फॉर इंडिया के वॉशिंगटन में भारतवंशियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और नीतियों के कारण विश्व स्तर पर भारत को गंभीरता से लिया जा रहा है. आज हमारी राय महत्व रखती है, हमारे विचारों को गंभीरता से लिया जाता है. पिछले 6 दिनों में न्यूयॉर्क में विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात के आधार पर यह बात कह रहा हूं.

यूक्रेन और पाकिस्तान पर जयशंकर

यूक्रेन जंग (Ukraine War) को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जयशंकर (Jaishankar) ने कहा कि आज दुनिया का स्वरूप ऐसा हो गया है कि बड़े संघर्षों का पूरी दुनिया पर जबर्दस्त असर पड़ता है. आज पूरी दुनिया खाद्यान्न व ईंधन संकट का सामना कर रही है. इस जंग के कई पहलू हैं और इनमें से कुछ को पहले हल किया जा सकता था.

अमेरिका (America) और पाकिस्तान (Pakistan) के रिश्तों को लेकर जयशंकर ने कहा कि ये संबंध दोनों देशों में से किसी के भी काम के नहीं हैं. पाकिस्तान को एफ-16 विमानों के बेड़े के लिए 45 करोड़ डॉलर के मेंटेनेंस पैकेज की मंजूरी पर सवाल उठाते हुए विदेश मंत्री ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान का ऐसा रिश्ता है जिसने न तो पाकिस्तान की अच्छी तरह से सेवा की है और न ही अमेरिकी हितों की. अमेरिका को इस बात पर विचार करना चाहिए कि इस रिश्ते की लाभ क्या हैं और इससे उन्हें क्या हासिल होता है?

ये भी पढ़ें: रूस ने भारत के साथ फिर निभाया ‘याराना’, UNSC में स्थाई सदस्यता के लिए किया समर्थन

ये भी पढ़ें: आतंकवाद पर चीन-पाकिस्तान को फटकार और भारत के पांच संकल्प, UN में विदेश मंत्री जयशंकर के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget